Advertisement

home

जमीन पर कब्जे को लेकर दिन दहाड़े भूमाफियाओं में गैंगवार

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। जिले में भू माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। भूमाफियाओं ने शनिवार को करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर दिन दहाड़े कई राउंड फायरिंग की। घण्टों तक चली फायरिंग में राहगीरों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हों गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीलीभीत-बाईपास रोड स्थित बजरंग ढाबे के पास बिल्डर राजीव राणा के गुर्गों ने एक प्लाट पर कब्जे को लेकर आज सुबह जमकर गोलियां चलाईं। वहीं दूसरे पक्ष ने भी जमकर फायरिंग की।
जानकारी के अनुसार इस गोलीबारी में छत पर टहल रहे एक व्यक्ति को गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची, इससे पहले ही दोनों पक्षों के गुर्गे घटनास्थल से फरार हो गए।

गैंगवार में दोनों पक्षों से किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
इस घटना ने बरेली में जमीनों पर अवैध कब्जे, गैंगवार और गुंडे-माफियाओं के बुलंद हौसलों की पुष्टि कर दी है।
यह घटना उस वक्त सामने आई है जब बरेली रेंज के एडीजी बदल गए हैं। रमित शर्मा यहां के नए एडीजी बने हैं। और इससे पहले बरेली में बिल्डर की गैंगवार सामने आ गई। इस घटना ने पुलिस और प्रशासन के सामने नई चुनौती पैदा कर दी है।
इस वारदात ने सीधे तौर पर शहर के कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दी है।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

21 hours ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

24 hours ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

1 day ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago