बरेली ।शनिवार को फिल्मी स्टाइल में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस की जमकर फजीहत हुई। जिस कारण बरेली से लखनऊ तक हड़कंप मच गया।
मामले को शासन द्वारा संज्ञान में लेने पर नींद से जागी बरेली पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को आधी रात गिरफ्तार कर लिया। वहीं अब तक घटना में शामिल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मुठभेड़ में मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
फजीहत के बाद पुलिस ने आधी रात को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर आरोपी ललित सक्सेना को गिरफ्तार किया है। शनिवार को कलापुर नहर के पास पुलिस की आरोपी के साथ मुठभेड़ हुई इसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी ललित सक्सेना पर पहले से ही करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
बता दें कि शनिवार को इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पीलीभीत रोड पर बजरंग ढाबे के पास गोलीबारी की घटना सामने आई थी। इस घटना के बाद शहर के लोगों में दहशत का माहौल था। इस घटना से जुड़े कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हुए। इस मामले में पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई। पुलिस ने शुरू में कार्रवाई नहीं की। परन्तु जब मामला राजधानी दिल्ली तक पहुंचा तो पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
चोरी का 60 लीटर डीजल, अवैध तमंचा, चाकू व कार बरामद बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा पुलिस…
बरेली।मोबाइल खो जाए तो लोगों को अक्सर उम्मीद नहीं रहती कि वह दोबारा मिलेगा। लेकिन…
पीलीभीत।बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर अर्सिया बोझ गांव के पास…
दोनों चालकों की मौत, एक गंभीर घायल, सेब और बैटरी से लदे थे ट्रक बरेली।बिथरी…
डायल-112 पर दी थी धमकी, भोजीपुरा पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर दबोचा गिरफ्तारी के बाद…
Edited by: mohit पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम रोड स्थित धन्वंतरी अस्पताल में हाथ के…