Advertisement

home

पांच दिन पहले दिन दहाड़े हुई फायरिंग के मुख्य आरोपी के होटल पर चला बुलडोजर

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली।पीलीभीत बाईपास रोड पर प्लॉट पर कब्जे को लेकर हुए गैंगवार के मुख्य आरोपी राजीव राणा के होटल सिटी प्वाइंट पर आज बीडीए का बुलडोजर चल गया। बीडीए के समय देने के बाद भी आरोपी पक्ष उसे नक्शा आदि के कागजात नहीं दिखा पाए थे। इसके बाद बीडीए ने ये फैसला लिया।

बता दें ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के चलते पुलिस ने आसपास की दुकानों को भी बंद करा दिया। इस दौरान बीडीए वीसी भी मौके पर पहुंचे। वहीं पीएसी के अलावा इज्जतनगर, बारादरी, कोतवाली, प्रेमनगर थाने की फोर्स तैनात है।

बता दें पीलीभीत बाईपास पर एक प्लॉट पर कब्जे के लिए 22 जून की सुबह करीब छह बजे भारी संख्या में बदमाशों ने फायरिंग करते हुए मार्बल की दुकान पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया था। करीब दो घंटे तक जबर्दस्त फायरिंग के दौरान सौ से ज्यादा गोलियां दागी गई थीं।
इस मामले में एक पक्ष से राजीव राणा, पूर्व विधायक पप्पू भरतौल और दूसरे पक्ष से आदित्य उपाध्याय समेत 50-60 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। दूसरे पक्ष के आदित्य उपाध्याय और उसके पिता को तो शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन हमला करने का मुख्य आरोपी राजीव राणा और उसका प्रमुख सहयोगी हिस्ट्रीशीटर केपी यादव अब तक फरार है।

 

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

9 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

10 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

19 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

23 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

23 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

23 hours ago