Advertisement

home

गोलीकांड के दूसरे आरोपी के रिसोर्ट पर प्रशासन का एक्शन,चला बुलडोजर

बरेली : शहर में हुई गोलीकांड के आरोपियों पर प्रशासन का ताबड़तोड़ कार्यवाई जारी है। कल बजरंग ढाबे के निकट थाना इज्जतनगर क्षेत्र में राजीव राणा के होटल और आवास को ध्वस्त किया गया था, तो वहीं आज दूसरे पक्ष के आदित्य उपाध्याय के रिसोर्ट को ध्वस्त किया गया है।
बरेली शहर में गोलीकांड की सनसनीखेज वारदात बीते शनिवार को हुई थी, जिससे शहर में दहशत का माहौल फैल गया था।
बता दें की वारदात राजीव राणा और आदित्य उपाध्याय के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर हुई थी जिसमें दोनों तरफ से कई अन्य आरोपी भी शामिल थे। इसमें सरेआम रोड पर लगभग 100 राउंड गोलियां चली थी , गोलीकांड को अंजाम देने वाले आरोपी इज्जतनगर पुलिस के सामने भी ताबड़तोड़ गोलियां चलाते रहे थे। तत्कालीन एसएसपी ने थाना इज्जतनगर पुलिस की लापरवाही मानते हुए थाना प्रभारी सहित 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। आज दूसरे पक्ष के आदित्य उपाध्याय का बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डोहरा रोड पर बना सांवरिया रिजॉर्ट ध्वस्त किया गया है। बताया जाता है कि 2021 से इसके ध्वस्तीकरण के आदेश पारित थे, मगर अब गोलीकांड के बाद आनन फानन में प्रशासन ने इसको ध्वस्त किया है।

गोली कांड के बाद कुंभकर्णी नींद से जागा बीडीए

गोलीकांड के बाद बीडीए प्रशासन कुंमभकर्णी नींद से जाग गया और दो जगह ध्वस्तीकरण की आनन फानन में कार्रवाई कर दी। परंतु हकीकत यह है कि जाने कितने पूंजीपतियों की कमर्शियल और नॉन कमर्शियल इमारतों के ध्वस्तीकरण के आदेश की फाइलें बरेली विकास प्राधिकरण की अलमारी में रखीं धूल फांक रही हैं।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

9 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

10 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

19 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

23 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

23 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

23 hours ago