Advertisement

home

मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में समस्त विभागों के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की हुई समीक्षा बैठक

  • प्रभारी मंत्री बोले सफाई कर्मियों की अनुपस्थिति आदि की शिकायतों के लिये भी हेल्पलाइन नम्बर जारी किया जाए।
  • सामुदायिक शौचालय खुले रहे, पंचायत सहायकों को दी जाये जिम्मेदारी : प्रभारी मंत्री
  • PM आवास के तहत आवंटित आवासों की पात्रता की करायी जाये जांच।

बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग व जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में जनपद के समस्त विभागों के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।

*मंत्री ने चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने के बारे में जानकारी ली। जिस पर अवगत कराया गया कि जनपद में 3 लाख 11 हजार आयुष्मान कार्ड बने हैं। प्रदेश में जनपद का आयुष्मान कार्ड बनाने में 7वें स्थान पर है। जनपद में 180 प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना से रजिस्टर्ड हैं।

*मंत्री ने कहा संचारी रोग नियंत्रण अभियान को जनपद के एक-एक परिवार तक पहुँचाया जाये, इस कार्य में समस्त विभागों और जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाये।
*पंचायती विभाग की समीक्षा करते हुये मंत्री ने कहा कि सामुदायिक शौचालय खुलते नहीं हैं ऐसी शिकायतें प्राप्त होती हैं, इसके लिये पंचायत सहायकों को निर्देशित किया जाये कि रोज सामुदायिक शौचालय खोलते हुये अपनी फोटो डालें, सफाई कर्मियों की अनुपस्थिति आदि की शिकायतों के लिये भी हेल्पलाइन नम्बर जारी किया जाये।

*मंत्री जी ने जीएसटी से सम्बंधित अधिकारियों को बुलाकर बताया जाये कि किसानों का शोषण ना करें या किसानों से जीएसटी की   अनाधिकृत वसूली ना की जाये।
*मंत्री को अवगत कराया गया कि आईजीआरएस में 81 हजार शिकायतों में से 79 हजार शिकायतों का निस्तारण किया गया है। प्रदेश में जनपद आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में 7वें स्थान पर है।

*सड़कों की समीक्षा के दौरान मंत्री को पीडब्लूडी विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में 45 सड़कों पर कार्य होना था, 18 सड़कों पर कार्य पूर्ण हो गया है अवशेष सड़कों पर कार्य चल रहा है।
*जल जीवन मिशन के अन्तर्गत खोदी गयी सड़कों का मुद्दा उठा जिस पर निर्देश दिये गये  कि  जल निगम द्वारा जो 688 ग्रामों की सूची रोड़ पूरी तरह सही कराने की दी गयी है उसकी गुणवत्ता/कार्य पूर्ति की जांच करायी जाये।

*जिस पर जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक डीआरडीए, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण व अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण की संयुक्त टीम को जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। बैठक में ग्राम हुरहुरी की खराब सड़कों का मामला भी आया। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जांच कराकर सम्बंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये।

*श्रावण माह में कॉवड़ के दृष्टिगत गड्ढ़ा मुक्ति का अभियान चल रहा है। जिस पर मेयर द्वारा बताया गया कि अलखनाथ व मढ़ीनाथ मंदिर वाली सड़क अत्यंत खराब है, जिस पर मंत्री ने निर्देश दिये कि पीडब्लूडी, जल निगम तथा अपर नगर आयुक्त संयुक्त रुप से सर्वे कर रिपोर्ट दें।
*पर्यटन विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री ने बताया कि नाथ कॉरिडोर के लिये 25 करोड़ रुपये जारी किये गये हैं और परियोजना पूर्ण होने तक प्रतिवर्ष धनराशि मिलेगी।

*जनपद में 150 हेक्टेयर भूमि खाली कराकर हरा चारा उगाने की कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त 225 हेक्टेयर भूमि खाली करवाकर वृक्षारोपण कराने की भी कार्यवाही की जा रही है। जिस पर मंत्री ने निर्देश दिये कि लेखपाल/कानूनगो से इस बात का प्रमाण पत्र लें कि उनके यहां कोई जमीन कब्जा युक्त नहीं है।

*सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि 166 नहरों में टेल तक पानी पहुंचाया गया है।

*बैठक में मुख्य अभियंता विद्युत के नहीं आने पर मंत्री ने स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिये और भविष्य की बैठकों में समस्त विभागों के मुख्य अभियंतागण की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त विद्युत सम्बन्धी स्टोर का भौतिक सत्यापन कराये जाने और रजिस्टर व वास्तविक उपलब्धता का मिलान कर रिपोर्ट लिये जाने के निर्देश दिये गये।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत टाउन एरिया रिछा में आवंटित आवासों की पात्रता की जांच कराने के भी निर्देश प्रभारी मंत्री ने दिये।

*मंत्री ने समस्त अधिकारियों को आदेशित किया कि जनप्रतिनिधियों का नम्बर सेव रखें और फोन आने पर यथोचित सम्मान के साथ बात करें।
*कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान शाही में महिलाओं की हत्या का मामला जनप्रतिनिधियों द्वारा रखा गया। मंत्री ने पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली/रवैया में सुधार लाने के निर्देश दिये गये।

Express views

Recent Posts

उज्जैन की शाही मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, मौलाना शहाबुद्दीन ने जताई कड़ी आपत्ति

बरेली: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद को ढहाए जाने को लेकर…

7 hours ago

राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारीयों ने दो ट्रकों में पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ीं, कार्रवाई की मांग

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने पशुओं से भरी दो कैंटर गाड़ी…

7 hours ago

बारिश का कहर: जर्जर मकान ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत, जलभराव में डूबी कार

बरेली। मीरगंज क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया…

8 hours ago

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

1 day ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

2 days ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

3 days ago