Advertisement

home

पुलिस मुठभेड़ में 25,000 का इनामी गौतस्कर गिरफ्तार

बरेली। हाफिजगंज थाना क्षेत्र में आज पुलिस और गौतस्करों में मुठभेड़ हुई। सुबह तड़के हुई इस घटना में 25 हजार के इनामी को गाेली लगी है। वहीं एक दूसरा बदमाश जंगल में फरार हो गया। एसपी दक्षिण मानुष पारीक ने बताया कि यह गैंग पीलीभीत का है, जो पूर्व में बरेली के देहात इलाके में गौकशी कर रहा था। फरार हुए गौतस्कर की तलाश की जा रही है।

पीलीभीत का रहने वाला है कामिल

एसपी दक्षिण मानुष पारीक ने बताया कि मंगलवार तड़के इंस्पेक्टर हाफिजगंज जगत सिंह सैथल से अहमदाबाद की तरफ जाने वाली नहर पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच पुलिस ने बाइक सवार दों संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। जिन्होंने बाइक दौड़ाते हुए पुलिस पर फायर झोंक दिया।

पुलिस ने पीछा करते हुए फायरिंग की तो दोनों बाइक छोड़कर भागने लगे। जिसके बाद एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसकी पहचान कामिल पुत्र बाबू कुरैशी निवासी मोहल्ला ग्यासपुर थाना बीसलपुर जिला पीलीभीत है। जबकि इसका दूसरा साथी सलीम निवासी मोहल्ला कोट बारादरी, बरेली फरार है।

एक जून की रात को की थी गौकशी

​​​​​​​पकड़े गए कामिल ने बताया कि मैं अपने साथी सलीम के साथ पीलीभीत से चलकर रात में बरेली की सीमा में आते थे। जहां एक जून की रात को जंगल में गौकशी की थी। उसके बाद फरार हो गए। दोनों के खिलाफ बरेली व पीलीभीत में 15 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मौके से एक तमंचा बरामद किया है।

Express views

Recent Posts

उज्जैन की शाही मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, मौलाना शहाबुद्दीन ने जताई कड़ी आपत्ति

बरेली: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद को ढहाए जाने को लेकर…

6 hours ago

राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारीयों ने दो ट्रकों में पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ीं, कार्रवाई की मांग

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने पशुओं से भरी दो कैंटर गाड़ी…

6 hours ago

बारिश का कहर: जर्जर मकान ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत, जलभराव में डूबी कार

बरेली। मीरगंज क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया…

7 hours ago

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

1 day ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

2 days ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

3 days ago