रिपोर्ट:विमलेश कुमार
बरखेड़ा।राष्ट्रीय राजमार्ग व नबाबगंज मार्ग पर आवागमन पुलिस प्रशासन ने पूर्णतया बंद कर दिया है।देवहा नदी में बाढ़ आने से इस क्षेत्र के सतरापुर,जिरौनिया,रायपुर,सिमरिया,ताराचंद,ज्योहरकल्यानपुर,मचवाखेड़ा,बहादुरपुर,पुरनापुर, गाजीपुर मुगल, गाजीपुर कुंडा,भैसाह ग्वालपुर,भैसाई पर्वतपुर,शेखापुर, जंगीपुर,कबूलपुर, पतरासा कुंवरपुर, सहित 35 गाँव पूरी तरह से जलमग्न हो गये है।
ग्राम गाजीपुर कुंडा से देबहा नदी के बीच लगभग एक किलोमीटर सड़क पर तेज बहाव के साथ 4 से 5 फिट पानी सड़क पर गुजरने से मार्ग पूरी तरह से प्रशासन ने बन्द कर दिया है।तथा निगरानी के लिये क्षेत्रीय लेखपाल ब कानूनगो को तैनात कर दिया है।तथा पुलिस टीम,फायर ब्रिगेड,गोताखोर एवं क्षेत्राधिकारी बीसलपुर व राजस्व विभाग की टीम पूरी तरह मुस्तैद है जगह जगह सूचना के आधार पर पहुँचकर बाढ़ में घिरे लोगो को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचने का काम कर रही है तथा क्षेत्राधिकारी बीसलपुर व एसएचओ राज कुमार सिंह जगह जगह बाढ़ से घिरे लोगो को राहत देने का काम कर रहे है।बाढ़ से ग्रस्त मार्गो पर पुलिस तैनात कर दी गई।तथा कस्बे में जगह जगह बाढ़ का पानी घुस जाने से लोग सुरक्षित स्थान पर पहुँचने के अधिकारी निर्देश दे रहे है कस्बे में कई जगहों पर बाढ़ का जल स्तर बढ़ा हुआ है जिससे लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…
पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…
बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…
बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान…
बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…
बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…