Advertisement

home

लगातार बारिश होने से नदियों का जल स्तर बढ़ा, कई गावों मे घुसा पानी

बरेली: में मानसूनी बारिश शुरू होते ही भाखड़ा और वहगुल की नदियां अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर चुकी हैं. तहसील की अधिकांश नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है, जिससे ग्रामीण इलाकों में पानी घुसना शुरू हो गया है.

भारी बारिश के चलते गांवों में पानी घुस गया

वहगुल नदी ने भी अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. लगातार हो रही भारी बारिश के कारण वहगुल नदी अपना विकराल रूप धारण कर चुकी है. नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण शाही के गोशाला में पानी घुस गया और गायों को बिजली घर में लाना शुरू कर दिया है.

मबेशीओ को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया.
म्यूड़ी, श्यामपुर, मोहम्मदगंज, हरदोई, सहसा, मुगलपुर, पिपरिया के भीतर के कई गांवों में बाढ़ आ गई है. गांव मोहम्मदगंज के मजरा के श्यामपुर में कई मकानों की दिवारे गिर गई हैं. सूचना पर बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पोल व ट्रांसफॉर्म को हटाया जा रहा है.

बाढ़ से निपटने को बनाया कंट्रोल रूम: तहसील क्षेत्र में नदी में बढ़ते जलस्तर को लेकर तहसील प्रशासन की ओर से बाढ़ राहत केंद्र व बाढ़ से बचाव के लिए तहसील में कंट्रोल रूम बनाया गया है. यह जानकारी तहसीलदार विशाल कुमार शर्मा ने दी.

उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें शिशुपाल सिंह को केंद्र प्रभारी बनाया गया है. लोग 9759349315, मुकेश कुमार 8630890852, शिवकुमार 9368185660, दुर्गपाल 9760146228 व यश पाल मौर्य संग्रह अमीन से 7983818332 नम्बर पर सम्पर्क कर बाढ़ बचाव सम्बन्धी सहायता ले सकते हैं. यह सेवा हर दिन 24 घंटे उपलब्ध रहेगी.

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

9 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

10 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

19 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

23 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

23 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

23 hours ago