कैंट थाना क्षेत्र से अगवा 14 साल की किशोरी का शव पश्चिम बंगाल के हावड़ा में मिला। इसकी जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित परिजनों ने बुधवार को कलक्ट्रेट और एसएसपी कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन किया।
रिपोर्ट:नन्द किशोर शर्मा
बरेली।बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी की पश्चिम बंगाल में मौत के मामले में गांव के लोगों ने बुधवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
पहले दामोदर पार्क में उन्होंने कैंट पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाकर नारेबाजी की।वहां से सीओ प्रथम ने उन्हें मनाने की कोशिश की। वे नहीं माने और भीड़ कलक्ट्रेट पहुंच गई। वहां प्रदर्शन के दौरान एडीएम प्रशासन अपनी गाड़ी में बैठकर निकले तो भीड़ ने उन्हें रोक लिया।महिलाएं उनकी गाड़ी के आगे लेट गईं। यहां प्रदर्शन के बाद वह एसएसपी दफ्तर कूच कर गए। वहां पुलिस के तमाम रोकने के बाद भीड़ एसएसपी के कक्ष में घुस गई। वहां एसएसपी अनुराग आर्य से मिले। एसएसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तो भीड़ बाहर निकली। इससे पहले इन लोगों ने एसएसपी दफ्तर में भी प्रदर्शन किया। वहां भीड़ एसएसपी के कक्ष में घुस गई और जोरदार नारेबाजी की।
ये था मामला….
कैंट क्षेत्र की 14 साल की किशोरी का शव पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन के पास मिला था। वह 27 जून से लापता थी और शक के आधार पर एक युवक व उसके परिवार के लोगों पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी। अब आरोपी ने कैंट थाने में सरेंडर कर दिया है। उसने बताया कि वह और किशोरी बरेली से बंगाल के हावड़ा गए थे। वहां से लौटकर बरेली आते वक्त आत्महत्या के इरादे से दोनों ट्रेन से कूद गए। युवक बेहोश हो गया था। जब होश आया तो किशोरी उसे नहीं मिली। वह घबरा गया और यहां लौट आया। पुलिस के साथ हावड़ा जाकर परिवार के लोगों ने वहां शव का पोस्टमार्टम कराया और वहीं अंतिम संस्कार कर दिया था। अब परिवार के लोग कैंट थाने में पहले से दर्ज अपहरण के मामले में पहले से दर्ज रिपोर्ट को हत्या में तब्दील कराने पर अड़े हैं।
बरेली: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद को ढहाए जाने को लेकर…
बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने पशुओं से भरी दो कैंटर गाड़ी…
बरेली। मीरगंज क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया…
बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…
बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…