Advertisement

home

बाढ के पानी मे पैर फिसलने से बच्चे की मौत

बरखेड़ा।कस्बे में भीषण बाढ़ आने के बाद नदी व तालाबों में पानी उफान पर होने के कारण आज गुरुवार को अपने परिवार के साथ लौटे वार्ड नं 8 के मोहम्मद समी पुत्र तौहीद उर्फ गुड्डू उम्र लगभग 16 वर्ष की तालाब में डूबकर मौत हो गई।बताया जा रहा है कि समी का पैर फिसलने से तालाब मे जा गिरा वहां मौजूद लोगो ने पानी मे डूबते देख कर सूचना परिवार वालो को दी सूचना मिलते ही हजारों की संख्या में मुहल्ले के लोग पहुँच गये और उसकी तलाश में तालाब में घुसकर ढूढ़ने लगे कुछ देर बाद लोगो ने उसे तलाश निकाला उसे अचेत हालत में सरकारी अस्पताल ले गए वहाँ पर डॉक्टरों ने युवक् को मृत घोषित कर दिया।उसके मौत की सूचना पर घर मे कोहराम मच गया।सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया वही आज कस्बे के लोगो को पूर्व चेयरमैन हाजी जमील अहमद अंसारी की कमी खली मोहल्ले के लोग चर्चा कर रहे है। आज हाजी जमील अहमद चैयरमैन होते तो शायद समय से पहले बच्चे को निकाल लिया होता और बच्चा बच जाता वही बच्चे की मौत से परिवार मे कोहराम मच गया।

Express views

Recent Posts

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…

7 hours ago

पीलीभीत: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त

पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

12 hours ago

सपा की मासिक बैठक में डॉ पूनम गंगवार ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, पत्रकारों को किया सम्मानित

बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…

15 hours ago

मुठभेड़ में छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली,तमंचे, कारतूस और लूटा गया सामान बरामद

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान…

16 hours ago

सोना दोगुना करने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला के कुंडल -मंगलसूत्र ठगे

बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…

2 days ago

अचानक लगी आग से आधा दर्जन किसानों की करीब 7 एकड़ गन्ने की फसल राख 

बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…

3 days ago