Advertisement

home

अधिवक्ता और पुलिस पर की फायरिंग,4 बदमाश गिरफ्तार ,2 फरार

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी।हाइवे किनारे मौजूद कृष्णा ढाबा पर खाना खाने को लेकर हुए मामूली विवाद के चलते बुधवार अधिवक्ता और पुलिस पर फायरिंग करने वाले चारो बदमाशो को पुलिस बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। जबकि दो फरार है।निशानदेही पर कारतूस और अवैध असलाह बरामद के दौरान रात करीब ढाई बजे पुलिस मुठमेड़ में घायल बदमाश अर्जुन उर्फ युवराज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुधवार शाम को हाइवे किनारे मौजूद कृष्णा ढाबा पर खाना खाने को लेकर कस्बा के लोधी नगर निवासी अधिवक्ता सौरभ गंगवार और कस्बा के चौड़ा खंडजा निवासी अर्जुन सिंह और उसके पांच साथियों के बीच हुए विवाद के दौरान अर्जुन और उसके साथियों ने अधिवक्ता सौरभ गंगवार पर फायर झोंक दिया था।लेकिन वह बाल बाल बच गए थे।अधिवक्ता की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर अर्जुन और उसके साथियों ने स्कॉर्पियो कार में बैठकर शीशे खोलकर असलाह और डंडे लहराए थे।पीछा करनें पर चीता पुलिस कर्मियों को भी कुचलने का प्रयास किया था।लेकिन पुलिस टीम ने गांव सतुईया में घेराबंदी करके अर्जुन समेत चार को गिरफ्तार कर लिया था।तलाशी के दौरान उनकी कार से एक असलाह और लाठी डंडे बरामद किए गए थे।थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर अर्जुन सिंह ने कारतूस और एक तमंचा रबर फैक्ट्री के खंडहर में होना बताया था।रात करीब ढाई बजे जब पुलिस टीम अर्जुन की निशानदेही पर बरामदगी करनें गई।बरामद तमंचा को फुर्ती से लेकर अर्जुन ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। अपने को बचाते हुए जबाब में पुलिस टीम ने भी फायर किया तो गोली अर्जुन सिंह के बाए पैर में लगने से वह जमीन पर गिर गया।पुलिस ने रात में ही उसको जिला अस्पताल भेज भर्ती कराया है।थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ने बताया अर्जुन सिंह उर्फ युवराज शातिर किस्म का अपराधी है।उसके खिलाफ स्थानीय थाना पर जानलेवा हमला, आर्म एक्ट समेत कई मामले दर्ज है। थाना शाही के गांव नरखेड़ा निवासी विनय कश्यप ,रौनक कुमार कोली,गांव भोलापुर निवासी दीपक गंगवार को बृहस्पतिवार दोपहर के बाद जेल भेज दिया।जबकि भोलापुर निवासी अजय गंगवार और थाना सीबीगंज के गांव ठिरिया ठाकुरान निवासी कार चालक शिव कुमार फरार हो गए।उनके पास से एक कार,दो अवैध तमंचा,दो जिंदा कारतूस,चला हुआ कारतूस बरामद किए गए है। पकड़े गए चारों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। जिसमें अर्जुन उर्फ युवराज के खिलाफ थाना फतेहगंज पश्चिमी में के खिलाफ दो दो मुकदमे दर्ज हैं।

 

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

9 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

10 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

19 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

23 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

23 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

23 hours ago