रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा
बरेली। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के सतुईया पट्टी में एक बजुर्ग महिला की पानी मे डूब कर दर्दनाक मौत हो गई।6 दिन पहले कंधोर खिलाने को घर मायके के लिये निकली थी।न बहन के घर पहुंची न मायके बच्चों ने मीरगंज थाने में दर्ज कराई थी गुमसुदगी।
रविवार को सुबह खेत पर धान लगाने को पानी लगा रहे गांव के व्यक्ति ने पानी उतराता देखा अज्ञात महिला का शव तो गांव के प्रधान को दी सूचना।प्रधान की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ मौके पर पहुँच गये। लोगों के सहयोग से खेत के गहरे कड़े से अज्ञात शव को बाहर निकलवाया गया एवं पहचान का प्रयास किया गया तथा मैसेज कर जनपद के सभी थानों को फोटोग्राफ भेजकर सूचना दी कि अगर किसी थाने में गुमशुदगी दर्ज हो तो इसके संबंध में जानकारी हुई कि मीरगंज में एक महिला की गुमसूदगी दर्ज है। गुमशुदगी के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। परिजन मौके पर पहुँचे आये बेटे सूरज पाल ने शव को देखा और थोड़ी दूरी पर आटे का कट्टा और थैले में साड़ी पड़ी थी।उन्हें देखकर शव की पहचान मुन्नी देवी पत्नी प्रेमपल निवासी ग्राम सिंधौली थाना मीरगंज उम्र 60 वर्ष के रूप में की।बेटे ने बताया कि मुन्नी देवी दिनांक 9 जुलाई मंगलवार को सुबह घर निकली थी।उन्हें मायके ग्राम जोगीठेर थाना सीबीगंज जाना था। लेकिन उससे पहले मौसी गोमती पत्नी भगवान दास के घर ग्राम सतुईया जाना था। मौसी की बेटी की शादी इसी साल हुई थी। मेरी बहन की शादी भी हुई थी। दोनों बहने एक साथ मायके में जाकर पूजा कर कंधोर खिलाती। वह मीरगंज से किसी वाहन ने उन्हें पट्टी गांव के पास साबुन फैक्ट्री पर उतार दिया।मुन्नी देवी ग्राम सतुईया रास्ते से न जाकर खेतों के रास्ते बहन गोमती के पास जा रही थी। मेड़ पर पैर स्लिप करने के कारण गहरे गड्ढे में गिर गई।और पानी मे डूबने से मौत हो गई। हो परिजनों द्वारा थाना मीरगंज पर 9 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।मुन्नी देवी की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया।म्रतक की 6 बेटी और 4 बेटे है।घटना स्थल पर सीओ हाईवे नितिन कुमार ने मौके पर पहुँच कर जांच की।
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…
बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…