बरखेड़ा।मनमाने ढंग से अपने चहेते को ठेका न मिलने से नगर पंचायत बरखेड़ा ने प्रकाशित ई टेण्डर को बिना कारण के निरस्त कर दिया।13जून को नगर पंचायत के विभिन्न कार्यों के लिये नगर पंचायत ने ई टेण्डर प्रकाशित कर पात्र ठेकेदारों से काम के लिये आबेदन मांगें थे।जिसमे एक ठेकेदार उक्त टेण्डर में पूर्ण रूप से पात्र पाया गया परन्तु बह नगर पंचायत का अपना चहेता न होने के कारण ठेका ही निरस्त कर देने का मामला प्रकाश में आया हैं
जिसमें एक ठेकेदार ने नगर पंचायत पर आरोप लगाया कि अपने खास लोगो को कार्य देने के लिये बिना कारण बताये उनके ठेके को निरस्त कर दिया हैं जिसकी कोई भी सूचना मुझे नही दी गई ।ठेकेदार ने आरोप लगाया हैं कि ई टेण्डर के प्रकाशित होने के बाद जब मैने इस टेण्डर को लेने के लिये फार्म डाला तो नगर पंचायत के एक जिममेदार ने फोन पर ठेका न लेने का दबाब बनाया जब मैं नही माना तो उक्त टेण्डर को विना किसी कारण बताये सारी प्रक्रिया को मनमाने ढंग से निरस्त कर दिया है ।जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग भी हुया हैं।शाहजहांपुर के श्री बालाजी कांट्रेक्टर एंड जनरल आर्डर सप्लायर के प्रोपाइटर ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री के अलाबा नगर विकास मंत्री उत्तर प्रदेश शासन,जिलाधिकारी एवं अपर जिला अधिकारी पीलीभीत के साथ अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बरखेड़ा को भी की हैं।
बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…
बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…
जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…
पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के…
बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी…