बरेली । थाना बारादारी पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है, थाना बारादारी क्षेत्र के मॉडल टाउन निवासी सचिन अग्रवाल को जबरन गाड़ी में बिठाकर ले जाने के संबंध में एक मुकदमा थाना बारादरी पर पंजीकृत किया गया था बरेली पुलिस ने टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अपहरण हुए सचिन अग्रवाल पुत्र स्वर्गीय प्रमोद कुमार अग्रवाल निवासी शहदाना कॉलोनी मॉडल टाउन को शिप्रा थाना क्षेत्र झांसी के रक्षति हाईवे से सफलतापूर्वक 48 घंटे में बरामद कर लिया और अपहरण करने वाले अभियुक्त को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है अपहरण करने वाला अभियुक्त तरनजीत उर्फ गुरजीत सिंह पुत्र सुखबीर सिंह निवासी सतीशनगर सिविल लाइन शिवरी बाजार झांसी का रहने वाला है अपहरण में प्रयुक्त की गई कार को भी पुलिस ने बरामद किया है घटना में शामिल अन्य अभियुक्त शोभित यादव उर्फ अनूप यादव निवासी मिट्कुइयां जिला दतिया मध्य प्रदेश का रहने वाला है, दूसरा आरोपी मौका पाकर फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार प्रयास कर रही है और पकड़े हुए अभियुक्त को कार्यवाही कर पुलिस ने जेल भेजा।
बरेली: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद को ढहाए जाने को लेकर…
बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने पशुओं से भरी दो कैंटर गाड़ी…
बरेली। मीरगंज क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया…
बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…
बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…