बरखेड़ा।अपने घर से बीती रात ताजीये देखने गए दो युवक आज सुबह 5 बजे बापस अपने घर लौट रहे थे बाइक चला रहे एक अन्य युवक ने लघुशंका के लिए बाइक को गाजीपुर मुगल पेट्रोल पंप के पास सड़क के किनारे रोक लिया तथा लघुशंका के लिए चला गया वहीं दोनों युवक बाइक के पास खड़े हो गए। तभी पीलीभीत से आ रही इको कार ने जोरदार टक्कर मार कर रौंद दिया जिससे मुमताज 14 बर्ष पुत्र जाबिर हुसैन व उबैश 13बर्ष पुत्र इकरार निवासी कस्बा बरखेड़ा वार्ड नंबर 9 गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को सरकारी एम्बुलेंस से सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरखेड़ा लाया गया।जहां घायलों की गम्भीर हालत होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।परिजनों ने युवकों की हालत ज्यादा गम्भीर होने के कारण बरेली ले जाते समय रास्ते में मुमताज पुत्र जाबिर हुसैन की मौत हो गई तथा अन्य युवक ऊबैश की हालत भी गंभीर बनी हुई है । युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक मुमताज को निजी वाहन से घर लाया गया जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
एक के पैर में लगी गोली सीएचसी मीरगंज में भर्ती फील्ड यूनिट टीम मौके…
बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के ग्राम सिधौली में शुक्रवार सुबह नदी में एक विशाल मगरमच्छ…
बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…
बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…
बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…
बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…