Advertisement

home

कानूनी रूप से बालिग व्यक्ति चाहे तो किसी भी धर्म को अपना सकता है:मौलाना तौकीर

बरेली : दरगाह आला हजरत की ओर से साफ तौर पर यह ऐलान किया गया था ,साथ ही पोस्टर लगाकर बताया गया था और निकाह पढ़ाने वाले मौलवियों को ताकीत की गई थी कि किसी भी गैर मजहबी लड़की या लड़के का प्रेम विवाह के चलते धर्म परवर्तन करने पर निकाह नहीं पढ़ाया जाएगा। साफ तौर पर इस्लामी रहनुमाओं ने इसकी पाबंदी लगा दी थी। मगर बीते दिनों कई ऐसे मामलात निकलकर सामने आए जिसमें मुस्लिम समाज की लड़कियों का विवाह प्रेम के चलते गैर मजहबी लड़कों के साथ हुआ और डंके की चोट पर मीडिया में भी इसको दिखाया गया।

अब मुस्लिम समाज की ओर से भी इस पाबंदी को हटा दिया गया है अगर कोई भी गैर मजहबी लड़का या लड़की जोकि बालिग हो अपनी मर्जी से इस्लाम को कबूल कर सकती है। इसी को लेकर मौलाना तौकीर रजा ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि आगामी 21 जुलाई को पहली शिफ्ट में 5 ऐसे लड़के और लड़कियां जो पहले से लिव इन रिलेशन में रह रहे है उनका खलील हायर सेकेंडरी स्कूल में सुबह 11:00 बजे निकाह होगा।
मौलाना तौकीर रजा ने बताया कि उनके पास ऐसी 23 एप्लीकेशन आई हुई है जो लोग पहले से ही लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं और खुद इस्लाम धर्म को कबूल कर चुके हैं। आगामी 21 जुलाई को केवल सामाजिक रूप से ऐलान होना बाकी है।उन्होंने बताया कि इन एप्लीकेशनों में 8 लड़के और 15 लड़कियां है मौलाना तौकीर रजा ने बताया कि पिछले काफी समय से उनके ऊपर ज्यादा दबाव बन गया, और औपचारिकता पूरी करने के लिए उनके पास एप्लीकेशन आना शुरू हो गई।

किसी भी धर्म को अपना सकता है बालिग व्यक्ति

मौलाना तौकीर राजा ने कहा कि कानूनी रूप से बालिग व्यक्ति चाहे तो किसी भी धर्म को अपना सकता है और किसी से भी शादी कर सकता है चाहे वह किसी भी धर्म की लड़की या लड़का हो कानून हमें इसकी इजाजत देता है। मगर मरजहबी एतबार से चाहे वह हिंदू धर्म हो चाहे इस्लाम इस तरीके की इजाजत नहीं दी जाती। उन्होंने कहा कि इस तरीके से लिव इन रिलेशन में रहना जिन्हाकारी है और बेहयाई है इस्लाम इसकी कतई इजाजत नहीं देता।

लिव इन रिलेशन में रह रहे लोग कर लें निकाह

इसलिए वो लोग जो लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं निकाह कर ले तो ठीक होगा। इसी को लेकर उन्होंने दी हुई एप्लीकेशन पर विचार किया। मौलाना तौकीर रजा ने प्रशासन से इन सभी जोड़ों के निकाह करने की इजाजत मांगी है। हालांकि अभी तक उनके द्वारा दी गई एप्लीकेशन पर प्रशासन की ओर से कोई भी जवाब नहीं आया है। मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि हम जो कार्य कर रहे हैं वह गैर कानूनी नहीं है इसलिए अगर हमें प्रशासन इजाजत नहीं भी देता तो ना दे मगर उन्होंने ऐलान किया है कि प्रशासन की इजाजत के बगैर भी वह आगामी 21 जुलाई को खलील हायर सेकेंडरी स्कूल में 5 गैर मजहबी जोड़ों का इस्लाम कबूल करने के बाद निकाह कराएंगे परमिशन को लेटर प्रशासन को भेज दिया है।

Express views

Recent Posts

ईडी का मोबाइल कारोबारी के आवास पर छापा, कारोबारियों में मचा हड़कंप

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र मारवाड़ीगंज इलाके में सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मोबाइल…

12 hours ago

गैर समुदाय का युवक, युवती के घर घुसा, लव जिहाद की चर्चा

युवती के परिजनों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा   रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा। गैर समुदाय…

1 day ago

खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

​रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा : बरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक युवक का शव मिलने…

1 day ago

चोरों का आतंक: बंद घर से लाखों के गहने और कीमती सामान चोरी, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

​बरखेड़ा: बरखेड़ा कस्बे में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा…

1 day ago

पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई,हवाला कारोबार के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश,दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों से 35 लाख रुपये नकद,चार मोबाइल फोन और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद बरेली।…

3 days ago

फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत बनी नरक। जनता बेहाल जिम्मेदार बेखबर

बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे की हालत दिन व दिन बदतर होती जा रही है। कस्बे…

4 days ago