Advertisement

home

DM ने समस्त SDM, तहसीलदारों के साथ की विडियो कॉन्फ़्रेंसिंग, दिए निर्देश

बरेली । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने भारी वर्षा के दृष्टिगत मोहर्रम के जुलूसों तथा सावन माह में कावड़ यात्रा के सम्बंध में दृष्टिगत समस्त उपजिलाधिकारी/तहसीलदार के साथ वर्चुअल बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
▶️भारी बारिश के कारण गांवों में जलभराव तथा जिन ग्रामीणों के कच्चे आवास या पशु शेड वर्षा के कारण गिरे हैं आदि इसकी स्पष्ट सूचना दें।
▶️जहां प्लास्टिक वितरण ना होने के कारण कच्चे मकान/झोपड़ी गिरी हैं वह मकान जो पहले से कमजोर या गिरताऊ थे उसकी रिपोर्ट लेखपाल ने क्यों नहीं दी, इसकी जांच कर यदि लेखपाल की कमी हो तो सख्त कार्यवाही की जाये।
▶️जनपद स्तर पर जो मकान गिरे हैं उनकी सूचना मुख्यालय आने के 48 घण्टे के अन्दर भुगतान कराना सुनिश्चित करें।
▶️20 जुलाई को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, उसके लिये जनप्रतिनिधियों को भी सम्मिलित किया जाये।
▶️सम्बंधित विभागों को जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसकी प्राप्ति के दृष्टिगत कार्य करें।
▶️पूर्व में मोहर्रम के जुलूसों/कांवड़ यात्रा के दृष्टि दिये गये निर्देशों का अनुपालन किया गया है अथवा नहीं। निर्देश दिये गये कि उपजिलाधिकारीगण स्वयं जाकर व्यवस्थाओं को देखें यदि कोई कमी हो तो उच्चाधिकारी को अवगत करायें, जिससे समय रहते हुये कमियों को दूर कराया जा सके।
▶️समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने-अपने ड्यूटी क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कॉवड यात्रा के मार्गों का सम्बन्धित अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर अपने स्तर से सुरक्षा व व्यवस्थाओं से संबंधित समस्याओं का निराकरण करना सुनिश्चित करें। जनपद में मोहर्रम के ताजियों/कॉवड यात्रा में चलने वाले डीजे निर्धारित ऊंचाई व चौड़ाई तथा आवाज मानक के अनुरूप रखने के सम्बन्ध में निकटतम जनपदों से समन्वय स्थापित कर लिया जाये, जिससे बाद में कोई समस्या ना आये।

Express views

Recent Posts

पुलिस और भैंस चोर बदमाशो में मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार

  एक के पैर में लगी गोली सीएचसी मीरगंज में भर्ती फील्ड यूनिट टीम मौके…

2 hours ago

नदी में दिखा विशाल मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के ग्राम सिधौली में शुक्रवार सुबह नदी में एक विशाल मगरमच्छ…

2 hours ago

बरखेड़ा: मेला देखने जा रहे 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…

15 hours ago

धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी, उमड़े श्रद्धालु

​बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…

15 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…

15 hours ago

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

1 day ago