Advertisement

home

महिला ने एसपी से गिरवी आभूषण वापस दिलवाने की लगाई गुहार ।

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र दियुरिया कला के गांव भगौतीपुर निवासी महिला गीता देवी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मेरे पति गंगा सहाय की मृत्यु 25 नवम्बर 2023 को रोड दुर्घटना में हो गई।पति की मृत्यु से पहले मैंने पति के बेहतर इलाज हेतु प्रयास किया।प्रार्थनी ने 25 नवबंर 2023 को अपना जेबर बीसलपुर में छोटेलाल मुन्नालाल सर्राफ की दुकान बीसलपुर के यहाँ गिरवी रखा था।सत्तर हजार रुपये लेकर मैं अस्पताल पहुँची उक्त पैसा खर्च करने से पहले ही उसी दिन मेरे पति की मृत्यु हो गई।मेरी सास शांति देवी ने सारा पैसा पर्स में रखा था छीन लिया।मैं पति के मृत्यु की गम में इतनी टूट चुकी थी कि मुझे शुद्बुद नही थी और काफी दिनों तक दुःख से उबर नहीं पाई।मेरी सास शांति देवी मुझे बिना बताए परिवार के वीरपाल को साथ लेकर मेरा जेबर धोका देकर छुड़ा लाई यह बात मुझे 29 जून 2024 को मालूम हुई जब मैं अपना जेबर लेने मुन्नालाल छोटेलाल सर्राफ के यहाँ गई।तो मैंने कहा की मुझे मेरा जेबर दे दो दुकान मालिक विशाल ने मुझसे गिरवीं गांठ की पर्ची मांगी तो मैंने दे दी खाता देखने के बाद विशाल ने कहा कि उक्त गांठ शांति देवी व वीरपाल छुड़ा ले गए है। तभी मैने कहा कि हमारी गांठ उन्हें कैसे दे दी।इतने में सर्वेश व विशाल मेरे ऊपर आग बबूला होकर मुझे गन्दी गन्दी गालियां दी और कहा कि दुकान पर आ गयी तो जान से मार देंगे।उक्त घटना की शिकायत बीसलपुर थाने में कई परन्तु उक्त लोगो पर पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की पुलिस अधीक्षक से गिरवीं गांठ दिलाने की गुहार लगाई है।

Express views

Recent Posts

उज्जैन की शाही मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, मौलाना शहाबुद्दीन ने जताई कड़ी आपत्ति

बरेली: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद को ढहाए जाने को लेकर…

5 hours ago

राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारीयों ने दो ट्रकों में पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ीं, कार्रवाई की मांग

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने पशुओं से भरी दो कैंटर गाड़ी…

5 hours ago

बारिश का कहर: जर्जर मकान ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत, जलभराव में डूबी कार

बरेली। मीरगंज क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया…

5 hours ago

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

1 day ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

2 days ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

3 days ago