बरखेड़ा।हेडमास्टर के लिखे पत्र को कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों के ध्यान न देने पर विधालय में बच्चों के बैठने की समुचित व्यवस्था नही है।जिसके चलते बच्चों को कार्यलय एवम लाइब्रेरी में बैठा कर पढ़ाया जा रहा है विद्यालय के शेष 5 कमरे जीर्ण क्षीण अवस्था मे होने के कारण उसमें हमेशा खतरा बना रहता है।
प्राथमिक विधालय बरखेड़ा नं 2 जो कि इस वर्ष पीएम श्री विद्यालय की लिस्ट में शामिल हुआ है। वहाँ की प्रधानाचार्य गीता देवी ने बताया है कि इस विद्यालय में कुल 7 कमरे हैं जिसमें एक कमरा कार्यालय तथा दूसरा कमरा बच्चों के खेलने का सामान रखने का है शेष पांच कमरे का लेटर जीर्ण शीर्ण होने के कारण बच्चे नही बैठ सकते बच्चों के बैठने से हमेशा कोई अप्रिय घटना होने की संभावना बनी रहती है इसके चलते स्कूल में कुल 183 बच्चों को दो कमरों में या बाहर बैठा कर पढ़ना होता है जिससे बारिश के चलते काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है विभाग के उच्च अधिकारियों को सन 2018 से लगातार प्रत्येक वर्ष स्कूल की इस जीर्ण क्षीण अवस्था के संदर्भ में अवगत कराया जा रहा है परंतु अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया हैं। बारिश के चलते स्कूल मैं बैठने की व्यवस्था को लेकर कुछ बच्चें नहीं आते हैं कई बार बच्चों के अभिभावकों ने आकर हम लोगों से इस संदर्भ में शिकायत की है
इस संदर्भ में पूछे जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने बताया हैं कि इस विद्यालय ने पूर्व में दी गई शिकायत मेरे संज्ञान में नही है पी एम श्री की लिस्ट में आने पर उसका बजट पास हो गया शीघ्र स्कूल की हालत में सुधार करबाया जायेगा।
बरेली: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद को ढहाए जाने को लेकर…
बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने पशुओं से भरी दो कैंटर गाड़ी…
बरेली। मीरगंज क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया…
बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…
बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…