Advertisement

home

ईट से सिर कुचल कर युवक की हत्या,पुलिस मामले की जांच में जुटी

बरेली। चूर्ण और मंजन की फेरी कर बेचने वाले को शराब पीने के दौरान विवाद होने पर उसकी गांव के तीन लोगों ने ईट से सिर कुचल कर हत्या कर दी। सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला तो हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटी की तरफ से गांव के तीन व्यक्तियों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

थाना पीलीभीत के जिला बरखेड़ा निवासी 46 वर्षीय प्रदीप उर्फ दयालू फरीदपुर के परा मोहल्ले में अपनी बेटी कोमल के घर पर रहते थे। वह वहां रहकर चूर्ण और मंजन की फेरी कर बेचने का काम करते थे। उनकी बेटी ने बताया मंगलवार की सुबह नौ बजे वह अपने काम पर संजीव उर्फ पकौड़ी, अनिल जोशी और बंटी के साथ निकले थे रात को वह घर नहीं लौटै सुबह उनका शव गांव के ही श्री चंद्र सक्सेना के खेत में पड़ा हुआ था।

ईंट से सिर कुचल कर की गई हत्त्या

उनकी बेटी का आरोप है कि शराब पीने के दौरान झगड़ा होने पर संजीव उर्फ पकौड़ी, अनिल और बंटी ने उनकी ईंट से सिर कुचल कर हत्या कर दी। सुबह जब गांव के लोगों ने खेत में उनका शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रदीप उर्फ दयालू पीलीभीत के बरखेड़ा में रहने वाले थे। कुछ समय पहले उनका पत्नी रजनी से विवाद हो गया। वह अपनी बेटी के पास आकर रहने लगे। यहां रहकर वह पेट साफ करने वाला देशी चूर्ण व दांतों का मंजन बेचने लगे। उनकी हत्या के बाद बेटी कोमल ने संजीव उर्फ पकौड़ी, अनिल और बंटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शव के पास मिला मोबाइल फोन
बेटी कोमल ने जिन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह मांगने का काम करते हैं। जिनके साथ उसके पिता भी रहने लगे। लेकिन जिस आरोपी का फोन मिला है वह गांव का ही राधा कृष्ण नाम का युवक बताया जा रहा है। उसने ही दयालू की हत्या की है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।

 

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: मेला देखने जा रहे 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…

13 hours ago

धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी, उमड़े श्रद्धालु

​बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…

13 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…

13 hours ago

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

23 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

1 day ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

1 day ago