Advertisement

home

मोहर्रम पर नगर मे निकाले गए ताजिये और कई जगह लगे लंगर

विमलेश कुमार@express views
बरखेड़ा।मोहर्रम के त्यौहार में नगर में गली चौराहों घरों में फातिहा कर लंगर की व्यवस्था रखी गई।वही नगर बरखेड़ा में कई कमेटियों की तरफ से मोहर्रम में लंगर लगे।पूर्व चेयरमैन हाजी जमील अहमद ने बताया की मोहर्रम का महीना बड़ी फजीलत व बरकत वाला महीना है। क्योंकि इसमें अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहो वाले वसल्लम के नवासे इमाम हुसैन और उनके घरवालो ने इस्लाम के खातिर अपना तन मन धन सब कुछ कुर्बान कर दिया। परिवार वाले जिसमें शहीद हुए। आपने इस्लाम के खातिर अपना घर कुर्बान कर दिया। इसीलिए आज जो हम तक इस्लाम पहुंचा इमाम हुसैन की बदौलत है। और इसीलिए आज तक इमाम हुसैन को याद किया जाता है।यही वजह कि आज के जमाने में इमाम हुसैन के नाम पर पूरी दुनिया में लंगर का इंतजाम होता है।हुसैन के नाम पर महफिलें सजाई जाती हैं। बरखेड़ा नगर मे हुसैनी लंगर में अनेकों प्रकार के पकवान का इंतिज़ाम किया जाता है। जिसमे भारी तादाद मे लोग पंहुचकर लंगर खाते है।लंगर शाम से लेकर सुबह तक चलता है। बुधवार को मोहर्रम की दस तारीख को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेला लगा और बच्चे बड़े, बुजुर्ग, महिलाएं सभी लोग आते हैं। और खेल खिलौने खरीदते हैं।गमगीन माहौल में बड़े ही सादगी के साथ मनाये जाते है मोहर्रम। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन हाजी जमील अहमद ने नगर के सभी वर्तमान सभासदो सहित पत्रकारो को अंगवस्त्र व बैच लगा कर सम्मानित किया तो वही सभासद प्रवेश कुमार जोशी ने पूर्व चेयरमैन को अगोछा उढाकर सम्मानित किया।बरखेड़ा के साथ-साथ इन गाँवो में भी बनाया जाता है ताजिये का त्यौहार पौटा कला,खमरिया पंडरी,गाजीपुर मुगल व पंडरी खमरिया। मोहर्रम के पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने पुलिस फोर्स को जगह जगह पर तैनात किया।पुलिस की मौजूदगी में ताजिये शांति पूर्वक संपन्न हुए। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन हाजी जमील अहमद,सेठ मोहम्मद अनस,पूर्व लेखपाल वशीर अहमद,तौफ़ीक़ सिद्दीक़ी,इंतज़ार अहमद,अकील अंसारी सदस्य जिला पंचायत,इलियाल्स क़ुरैशी,नफ़ीस अहमद अंसारी,नफ़ीस् अहमद लेखाकार,साकिर क़ुरैसी,कमरूल अंसारी , इसरार,प्रवेश जोशी ,राजेश सक्सेना,नरेश कुमार,राधेश्याम भोजवाल, इलियाल्स अहमद,मो०जैनुल,फुरक़ान सिद्दीक़ी,सुबूल अंसारी,सलीम अंसारी,नदीम अंसारी, आदि लोग मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

बरेली: शिक्षक के डांटने पर भड़के युवकों का पुलिस चौकी में हंगामा, पुलिसकर्मियों से हाथापाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित नारायण नगला…

10 hours ago

जर्जर विद्युत पोलों की हुई मरम्मत से टला बड़ा हादसा, स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

​बरखेड़ा,पीलीभीत।बरखेड़ा के दौलतपुर रोड स्थित रेलवे स्टेशन मार्ग पर लंबे समय से मुसीबत का सबब…

10 hours ago

हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर लदी पिकअप की टक्कर से महिला गंभीर घायल

​बरखेड़ा,पीलीभीत।पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहाँ इलाहाबाँस देवस्थल…

10 hours ago

लघुशंका करने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…

1 day ago

चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी

  बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…

1 day ago

दो पक्षों के विवाद के दौरान दूसरे के घर में घुसने का आरोप, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

 बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…

1 day ago