बरखेड़ा।पीड़ित महिला ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि प्रार्थनी की शादी करीब 6 वर्ष पूर्व शिवकुमार उर्फ सुरेश कुमार पुत्र दीपचंद निवासी ग्राम पिपरिया सन्तोष थाना माधौटाडा जिला पीलीभीत के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ सम्पन्न हुई थी।मेरे पिता ने अपनी सामर्थ्य से अधिक दहेज व उपहार नकदी देकर 5 लाख रुपये खर्च कर विवाह किया था।शादी में मिले दहेज से पति व ससुराली जन खुश नही हुए और दहेज की मांग करने लगे।मैंने व मेरे पिता ने और दहेज देने असमर्थता जताई तभी पति सहित ससुराली जन एक राय होकर प्रार्थनी के साथ मारपीट करते हुए शारीरिक व मानसिक यातनाए देने लगे मैंने अपने पुत्र के भविष्य को देखते परिवार को बिखरने से बचाने को पूरा प्रयास किया।लेकिन एक दिन मैंने अपने पति को उनकी चाची के आपत्ति जनक हालत में देख लिया।जिसकी शिकायत मैंने अपने सास ससुर व चचिया ससुर से शिकायत की जिस पर उक्त पति शिवकुमार,ससुर दीपचंद,सास माया देवी,ननद सविता,चचिया सास संगीता व चचिया ससुर धर्मपाल ने एक राय होकर प्रार्थनी व बच्चें सहित मारपीट कर व जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया।पुलिस ने क्षेत्राधिकारी के आदेश पर 6 लोगो के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…
बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…
बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…
बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…