बरेली। अपराधियों के खिलाफ बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बिथरी चैनपुर पुलिस ने सीओ हाईवे नितिन कुमार के निर्देशन में कुआं टांडा मोड़ के पास चैकिंग के दौरान एक बोलेरो बिना नंबर प्लेट की आती दिखाई दी।उसको रोकने की कोशिश की जैसी वह पुलिस पार्टी के नजदीक पहुंची तुरंत उसने तेज स्पीड करके गाड़ी को भगा दिया पुलिस पार्टी को शक हुआ तो उसका पीछा किया तो पूरनापुर रोड पर घेराबंदी करके पकड़ने की कोशिश की तो उसमें सवार दो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी जबाबी फायरिंग मे दोनों बदमाशो को लगी गोली एक सिपाही भी घायल दोनों घायल बदमाशों को इलाज हेतु जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को धर दबोचा पकड़े गए दोनों बदमाश संजय मौर्य निवासी नवादा शेखान थाना बारादरी का है दूसरा जलालुद्दीन निवासी देवचरा थाना भमोरा का है।
दोनों शातिर बदमाशों ने 1 जुलाई को थाना भमोरा क्षेत्र में घटना को अंजाम दिया था और बिथरी चैनपुर 8 जुलाई को महिला के कान से कुंडल छीन कर भागे थे और 17 जुलाई को थाना बिठरीपी चैनपुर क्षेत्र में एक दुकान से टायर भी चोरी किए थे।
संजय मौर्य पर 22 मुकदमे दर्ज है और जलालुद्दीन पर 13 मुकदमे दर्ज है मुठभेड़ में पुलिस को दो तमंचे 315 बोरे 10 टायर ,15000 रूपए नकद और एक बोलोरो गाड़ी बिना नंबर प्लेट बरामद की है
बरखेड़ा। क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों भैसाई पर्वतपुर और कोकिला में बीती बुधवार की…
पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) को उस समय मजबूती मिली, जब गरीबों और जरूरतमंदों की…
ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज से रामा इंटर कॉलेज तक निकली मोटरसाइकिल रैली, 'भारत माता की…
आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती आरोपी के पास से एक 315 वोर…
@evdesk दिल्ली।अशांत बलूचिस्तान में बलूच विद्रोहियों ने आजादी का ऐलान करते हुए 11 अगस्त को…
बरखेड़ा:श्री शिव शक्ति काबड़ियाँ दल भोपतपुर, प्रतापडण्डी के तत्वावधान में सावन के पवित्र महीने में क्षेत्र…