Advertisement

home

केंद्रीय राज्यमंत्री ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर हाल जाना

पीलीभीत ।सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने बरखेड़ा क्षेत्र के गांव मुड़िया हुलास,मुड़िया कुंडरी, कबूलपुर के गांवों में बाढ़ ग्रस्त लोगों से सम्पर्क कर उनका हाल जाना तथा राहत सामिग्री बाटने के निर्देश दिए।राज्यमंत्री भारत सरकार वाणिज्य एवं उद्योग ,इलेक्त्रणिक्स तथा सूचना एवं प्रद्योगिकी विभाग का मुड़िया हुलास मे ग्राम प्रधान सीमा राज पाठक ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया ।जिसके बाद राज्य मंत्री ने सभी ग्राम वासियों का आभार व्यक्त किया और लोगो की समस्याओं को सुना जिस पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र पाठक ने ग्राम वासियों की तरफ से प्रमुख समस्याओं के बारे मे अवगत कराया की ग्राम वासियों को आवारा जानवरो से निजात दिलाने और ग्राम वासियों के लिए बारात घर बनबाने का आग्रह किया जिसे शीघ्र बनबाने का राज्यमंत्री ने आश्वाशन दिया।इसके बाद राज्यमंत्री मुड़िया कुंडरी में बाढ़ पीड़ित लोगों को राहत सामिग्री दी एवं वृक्षारोपण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जांच करवाकर बाढ़ पीड़ित लोगों राहत सामिग्री दी जाए। इस दौरान बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा भाजपा जिलाउपाध्यक्ष कमलेश गंगवार,राजेन्द्र पाठक,डॉ सौरभ शर्मा, नितिन पाठक, अमन जायसवाल आयुष मिश्रा ,माखनलाल साहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

सेवा सेतु शिविर में बड़ा हादसा टला, मीटिंग हॉल में गिरा चलता पंखा, दो घायल, प्रशासनिक लापरवाही पर बीडीओ सख्त

​बरखेड़ा। विकासखंड कार्यालय बरखेड़ा में मंगलवार को चल रहे 'सेवा सेतु अभियान' के दूसरे दिन…

2 hours ago

धान कुटाई को लेकर महिला से मारपीट, 4 पर रिपोर्ट

बरखेड़ा। धान कुटाई को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ गाली-गलौज और लाठी-डंडों से…

4 hours ago

नाम किसी का, काम किसी का, श्रेय किसी का! बीजेपी की सड़क का सपा नेता ने काटा फीता

बीसलपुर/पीलीभीत। बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम किशनी में एक अनोखा राजनीतिक मामला सामने आया है,…

6 hours ago

उज्जैन की शाही मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, मौलाना शहाबुद्दीन ने जताई कड़ी आपत्ति

बरेली: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद को ढहाए जाने को लेकर…

1 day ago

राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारीयों ने दो ट्रकों में पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ीं, कार्रवाई की मांग

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने पशुओं से भरी दो कैंटर गाड़ी…

1 day ago