Advertisement

home

117 वें स्थापना दिवस पर बॉब द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन ।


पीलीभीत।बैंक ऑफ बडौदा  क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा 20 जुलाई को “117 वें स्थापना दिवस” के स्लोगन विश्वास के साथ बेहतर कल की बात के साथ विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किए गए जिसमें सर्व प्रथम वृक्षा रोपण कार्यक्रम-जजेज़, कालोनी, पीलीभीत मे आयोजन किया गया | कार्यक्रम के अवसर पर पीलीभीत क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख श्री एस. के सिन्हा , उप क्षेत्रीय प्रमुख श्री आर. पी. सिंह , जिला अग्रणी प्रबंधक राज कुमार सेठ, मुख्य प्रबन्धक रेगिस डेनियल, एवं क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी गण श्याम बाबू गुप्ता , अनुराग, मो.अरकान ,अवधेश कुमार राठौर , वीरेंद्र प्रताप सिंह , अजय वर्मा, गुरइकबाल सिंह, निशांत मिश्रा, कपिल देव मिश्रा,अभय सिंह, विवेक बदोला, प्रभात दंगवाल, नितन कुमार,सूर्यकांत तनललिया,जुही प्रिया, अविनाश कौर, नीरू सिंह, जावेद सिद्दीकी, सुमित श्रीवास्तव, कुमार गौरव, मनु शर्मा, शिखा त्रिपाठी, अंकित वर्मा, आदित्य, सूर्यकांत ,अनुज चौरसिया, आयेन्द्र गंगवार उपस्थित रहें |
इसके उपरांत क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया तत्पश्चात ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं हेल्थ चेकअप का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का शुभारम्भ क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रमुख एस के सिन्हा द्वारा किया गया | श्री सिन्हा ने अपने सन्देश में कहा कि रक्तदान एक महादान है | आपके रक्त दान के द्वारा किसी के जीवन की रक्षा की जा सकती है | इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय में कुल 17 लोगों ने रक्त दान शिविर पर रक्तदान किया एवं 15 स्टाफ सदस्यों द्वारा हेल्थ चेकअप करवाया गया |
इसके उपरांत पूर्व संध्या पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं मूल्यवान ग्राहकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया |

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रमुख श्री एस के सिन्हा ने की | कार्यक्रम के उपलक्ष्य में हमारे क्षेत्रीय प्रमुख जी ने अपने शब्दों में सभी को सर्वप्रथम स्वागत किया | उन्होंने यह कहा कि आप सभी के कड़ी मेहनत एवं लगन से आज बैंक आफ बड़ौदा ऊँचाईयों के शिखर तक पहुचा है | आप सभी के द्वारा इस संस्था का विकास हुआ है , एवं हम सभी अपने आप को गौरान्वित महसूस करते है | आप सभी की लगन देख कर हम यही सोचते है की यह लगन हमारी युवा पीढ़ी में भी उत्पन्न हो | और हम यह आभार व्यक्त करते है कि आप सभी के साथ कुछ क्षण व्यतीत करने का हमें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है, एवं मैं यह कमाना करता हूँ की आप सभी का जीवन स्वस्थ एवं दीर्घायु हो | कार्यक्रम में सेवा निवृत्त कर्मचारी , अधिकारी एवं क्षेत्रीय कार्यालय के सभी स्टाफ गण उपस्थित रहें | सभी इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए और सभी ने अपनी सौहाद्र की बातें की | सेवा निवृत्त कर्मचारियों ने यह आश्वासन दिया कि बैंक के विकास के लिये हम अभी भी हर तरह अथक प्रयास करेंगे | उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा का आभार व्यक्त किया एवं यह कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का प्रथम बार आयोजन किया गया है, जिसमें सभी पुराने साथियों से मिलने का मौका हमें प्राप्त हुआ |
इसके उपरांत सीएसआर गतिविधि के अंतर्गत कम्पोजिट स्कूल, बरहा में 6 पंखों का वितरण किया गया | एवं साथ ही रंगारंग कार्यक्र्म किया जायेगा जिसमें सभी प्रतिभागी अपनी प्रतिभागिता का प्रदर्शन करेंगें ।

Express views

Recent Posts

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा। पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार शाम चलती ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक गंभीर…

18 hours ago

पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, एक किशोर गंभीर रूप से घायल

​बरखेड़ा :पीलीभीत-बीसलपुर राजमार्ग पर बरखेड़ा स्थित गोपी कॉलोनी के पास दो बाइकों की आमने-सामने की…

18 hours ago

स्कूल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई 13 बच्चे घायल

बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में न्यू इंग्लैंड की स्कूल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा…

1 day ago

रातभर बेखौफ घूमते रहे चोर, 4 घरों में बोला धावा, बाइक-जेवर समेत लाखों का माल पार

  बरखेड़ा। क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों भैसाई पर्वतपुर और कोकिला में बीती बुधवार की…

2 days ago

समाजसेवी मोहम्मद अहमद फौजी ने भानु गुट को कहा अलविदा,थामा भाकियू टिकैत का हाथ

पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) को उस समय मजबूती मिली, जब गरीबों और जरूरतमंदों की…

2 days ago

पीलीभीत: भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज से रामा इंटर कॉलेज तक निकली मोटरसाइकिल रैली, 'भारत माता की…

2 days ago