पीलीभीत।बरखेड़ा नगर पंचायत बरखेड़ा के वार्ड नंबर 4 में स्थित एक निजी विद्यालय के शिक्षकों ने पीलीभीत के सांसद जितिन प्रसाद राज्य मंत्री को शिकायतपत्र देते हुए अवगत कराया की उनका विद्यालय नगर पंचायत बरखेड़ा के वार्ड नंबर 4 में स्थित है ।जिसकेआसपास बाढ़ का पानी भरा हुआ है जिससें वहाँ आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना उठाना पड़ रहा है और बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।
वही नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा अभी तक किसी प्रकार की फॉगिंग या दवाओं का विद्यालय परिसर के आसपास छिड़काव नहीं कराया गया है, जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले मासूम बच्चों मैं गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है आपको अवगत करा दे की यह विद्यालय नगर पंचायत बरखेड़ा वार्ड नंबर 4 में उसी जगह पर स्थित है जहां अभी कुछ समय पहले बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस गया था जिस पर वहां के लोगों ने पानी में खड़े होकर चेयरमेन मुर्दाबाद के नारे लगाए थे। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिस पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल करके लोगों को बताया था कि वह जगह बरखेड़ा के रक्वे में नहीं आती है लेकिन बीसलपुर उप जिला अधिकारी द्वारा जब जांच की गई तो उक्त जगह बरखेड़ा रकबे में ही निकली थी ।शिकायतकर्ता में मुख्य रूप से आदित्य मिश्रा, नीलम शर्मा, दीपक गंगवार, सौरभ, माही, अलमान्या पूजा, सिमरन कौर ,डेजी कौर, राजीव, रेखा विपिन मिश्राआदि लोग शामिल थे।
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…
बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…