Advertisement

home

जलभराव के निकास के लिए दिया एसडीएम बीसलपुर को शिकायती पत्र

बरखेड़ा।नगर पंचायत के वार्ड नंबर दस मे जलभराव का निकास नही होने से मोहल्ले के लोगो ने एसडीएम बीसलपुर को दिए शिकायती पत्र मे बताया है की। हम प्रार्थीगण नगर पंचायत बरखेडा के वार्ड नंबर दस के निवासी है। बाढ़ और बरसात का पानी के जलभराव का निकास नही होने से बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।आने जाने मे बहुत परेशानी होती है।

वही जिसकी शिकायत हम मोहल्ले के लोगो ने नगर पंचायत अध्यक्ष से की थी लेकिन बाबजूद इसके चेयरमैन ने दूषित जलभराव का पानी निकलवाने के लिए अभी तक कोई सुध नही ली है।तथा हमारी किसी भी बात की सुनवाई नही हो रही है।स्कूल जाने वाले छोटे-बड़े बच्चो की पढाई पर असर पड़ रहा है और बच्चे स्कूल नही जा पा रहे है।दूषित जलभराव से मच्छरो के साथ संक्रमित गंभीर जैसी तमाम बिमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। वही मोहल्ले के लोगो ने आरोप लगाते हुए बताया ईओ लाल चन्द भारती बरखेड़ा नगर पंचायत कभी भी नही आते है। और नगर पंचायत के चेयरमैन और लेखाकार नफीस अहमद अपने मनमर्जी से कार्य कर रहे है।वही मोहल्ले का विकास न होने से जलभराव की बनी बड़ी समस्या है।नगर पंचायत की कार्य प्रणाली से मोहल्ले के लोगो ने नाराजगी जताई है।ज्ञापन देने वालो मे इमरान, अजहरुद्दीन,मुन्ना,अब्दुलमहफूज,माईनेर,तनवीर,अशफ़ाक,शेर मौहम्मद,शकील अहमद, इरफान आदि लोग शामिल रहे।

Express views

Recent Posts

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा। पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार शाम चलती ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक गंभीर…

18 hours ago

पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, एक किशोर गंभीर रूप से घायल

​बरखेड़ा :पीलीभीत-बीसलपुर राजमार्ग पर बरखेड़ा स्थित गोपी कॉलोनी के पास दो बाइकों की आमने-सामने की…

18 hours ago

स्कूल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई 13 बच्चे घायल

बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में न्यू इंग्लैंड की स्कूल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा…

1 day ago

रातभर बेखौफ घूमते रहे चोर, 4 घरों में बोला धावा, बाइक-जेवर समेत लाखों का माल पार

  बरखेड़ा। क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों भैसाई पर्वतपुर और कोकिला में बीती बुधवार की…

2 days ago

समाजसेवी मोहम्मद अहमद फौजी ने भानु गुट को कहा अलविदा,थामा भाकियू टिकैत का हाथ

पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) को उस समय मजबूती मिली, जब गरीबों और जरूरतमंदों की…

2 days ago

पीलीभीत: भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज से रामा इंटर कॉलेज तक निकली मोटरसाइकिल रैली, 'भारत माता की…

2 days ago