Advertisement

home

हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवको की मौत, एक गम्भीर घायल, चालक वाहन सहित फरार

                          फाइल चित्र (मृतक)

बरखेड़ा। पीलीभीत बीसलपुर हाईवे के निकट बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल के पास एक सड़क हादसे मे दो युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई तो वही तीसरा साथी गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक दोनो युवको के शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और घायल तीसरे साथी को बरखेड़ा सीएचसी से ईलाज के उपरांत जिला अस्पताल रेफर दिया गया।सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मृतको के परिवार के लोग भी बरखेडा सरकारी अस्पताल पहुंच गए थे।

बताया जा रहा है की घटना बुधवार रात की है।मृतक ने परिजनो ने बताया है गाव की जनपद बरेली के थाना बहेड़ी क्षेत्र के गांव वहापुर निवासी अर्जुन सिंह ने बताया है बडा भाई गुडडू 26 वर्षीय पुत्र अहिवहरन सिंह गुड़गांव मे फर्नीचर की ठेकेदारी करता है।और उसके साथ बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सकुटिया पवन भी बड़े भाई के साथ काम करता था।और तीन दिन पहले दोनो लोग घर पर आए हुए थे।बुधवार की शाम को गुड्डू ने गुड़गांव जाने की बात कहे रहा था तो पवन ने अपने घर जाकर लौटने की बात गुड्डू से कही थी और बुधवार की शाम को ही बीसलपुर जाने के लिए तैयार हुआ था।मगर गुडडू के परिवार के लोगो ने शाम को जाने से मना किया और सुबह जाने को कहा।इसके बाद भाई गुड्डू गांव के ही तेजराम 20 वर्षीय पुत्र सुन्दर लाल और पवन 18 वर्षीय पुत्र पातीराम के साथ कस्बा बहेड़ी जाने की बात कह कर घर से निकला था।वही.करीब रात साढ़े सात बजे फोन से बातचीत हुई तो गुड्डू ने बताया की वह.बहेड़ी मे है।और थोड़ी देर बाद घर लौट आएगे।उसके बाद नही आए थोड़ी देर बाद फोन लगाया तो सम्पर्क नही हुआ है।रात करीब नौ बजे उसके साथी तेजराम के फोन पर बात की तो घटना के बारे जानकारी हुई।तथा जानकारी होने के बाद परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे जो गुड्डू और तेजराम की मौत हो चूकी थी।जबकी पवन गम्भीर रूप से घायल हो गया था।इधर घटना की सूचना मिलने पर बरखेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ पहुंच कर घायल को तत्काल घायल को सरकारी अस्पताल मे ले जाकर भर्ती करया जहा उपचार के उपरांत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।वही थाना पुलिस ने दोनो मृतक युवको के शव कब्जे लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा।प्रभारी निरीक्षक ने बताया है की मृतक के परिजनो की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बरखेड़ा पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

Express views

Recent Posts

बारिश का कहर: जर्जर मकान ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत, जलभराव में डूबी कार

बरेली। मीरगंज क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया…

3 hours ago

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

1 day ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

2 days ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

3 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

3 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

3 days ago