Advertisement

home

जन्म प्रमाण पत्र देने के नाम पर लेखाकार पर पांच सौ रुपये रिश्वत मांगने का आरोप

पीलीभीत। योगी सरकार चाहे कितना भी सरकारी कर्मियो को दिन रात ईमानदारी का पाठ पढ़ाए लेकिन बाबजूद इसके भ्रष्टाचार का दीमक कम नही हो रहा है।बरखेड़ा नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार निवासी रोशनलाल पुत्र रेवती प्रसाद ने अधिशासी अधिकारी को लिखे प्रार्थना पत्र मे बताया है की चार महीने हो गये है कागज दिए हुए और अभी तक प्रमाण पत्र नही बने।

पीड़ित ने बताया कि जब वह अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र लेने गया तो वहां बैठे बाबू (लेखाकार)नफीस अहमद ने पांच सौ रुपए मांगे और रुपए नही देने पर जन्म प्रमाण पत्र देने से मना कर दिया । आरोप है कि नगर पंचायत कार्यालय के लेखाकार नफीस अहमद ने गाली-गलौज करते हुए पीड़ित को  वहा से भगा दिया । पीड़ित ने आरोप लगाते हुए बताया है की लेखाकार पिछले 20 वर्षे से अधिक समय से एक ही नगर पंचायत मे जमा बैठा है और भ्रष्टाचार कर रहा है।वही उसने आय से अधिक करोड़ो रुपए की सम्पत्ति बना रखी है। वहीं पीड़ित ने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र दिलवाए जाने की गुहार लगाई  है।

      इस सबंध मे जानकारी प्राप्त करने हेतु जब ईओ लालचन्द भारती को फोन किया गया तो उनका नही फोन नही उठा।

वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा बताया गया की रोशन लाल का हॉउस टेक्स जमा न होने के कारण जन्म प्रमाण पत्र रोका गया है यदि बाबू द्वारा रिश्वत मांगी गयी है तो उसकी जांच कराकर कार्यवाही की जायेगी।

 

Express views

Recent Posts

बारिश का कहर: जर्जर मकान ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत, जलभराव में डूबी कार

बरेली। मीरगंज क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया…

3 hours ago

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

1 day ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

2 days ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

3 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

3 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

3 days ago