बरखेड़ा। गुरुवार की सुबह जानवर चराने गए बुजुर्ग देवहा नदी मे डूबे।वही जानकारी मिलने पर थाना पुलिस ने गोताखोरो की मदद से बुजुर्ग की तलाश शुरु कर दी है।दोपहर तक बुजुर्ग का कोई पता नही चल सका।इधर बुजुर्ग की घटना की खबर परिवार के लोगो को मिली को चीख पुकार मच गई। जैसे ही घटना जानकारी हुई तो देवहा नदी किनारे रहागीर सहित तमाम ग्रामीणो की भीड़ एकत्रित हो गई। थाना क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी प्रेमराज 53 वर्षीय रोज की तरह गुरुवार को सुबह करीब नौ बजे जानवर ले कर गांव के किनारे वह रही देवहा नदी के किनारे चराने के लिए गए थे।प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक देवहा नदी के पास गए जानवरो को वह भगाने के लिए गए थे।इसी बीच उनका पैर नदी मे फिसल गया और ज्यादा पानी होने के कारण गहरे पानी मे चले गए। वही लोगो ने डूबता देख बचाने का प्रयास किया और असफल रहे।और आनन-फानन मे उनके परिवार के लोगो को जानकारी दी गई। घटना की सूचना बरखेडा पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुचकर गोताखोरो की मदद से बुजुर्ग की तलाश शुरु कर दी और काफी देर तलाश करने के बाद बुजुर्ग प्रेमराज का कोई सुराग नही लगा।घटना के बाद काफी भीड़ एकत्रित हो गई। बरखेड़ा पुलिस ने बहुत दूर तक गोताखोरो की मदद से तलाश करवाया और दो बजे के बाद बुजुर्ग का शव बरामद हुआ।जिसे पुलिस ने बुजुर्ग प्रेमराज के शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।वही इस घटना से मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
बरखेड़ा। पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार शाम चलती ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक गंभीर…
बरखेड़ा :पीलीभीत-बीसलपुर राजमार्ग पर बरखेड़ा स्थित गोपी कॉलोनी के पास दो बाइकों की आमने-सामने की…
बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में न्यू इंग्लैंड की स्कूल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा…
बरखेड़ा। क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों भैसाई पर्वतपुर और कोकिला में बीती बुधवार की…
पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) को उस समय मजबूती मिली, जब गरीबों और जरूरतमंदों की…
ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज से रामा इंटर कॉलेज तक निकली मोटरसाइकिल रैली, 'भारत माता की…