Advertisement

home

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना बरखेड़ा में की गई जनसुनवाई

बरखेडा।जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय ने आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना बरखेड़ा में पहुंचकर जन शिकायतों की सुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी द्वारा फरियादियों की शिकायतों का संज्ञान लिया गया। इसके साथ ही साथ आपसी विवादों संबंधी शिकायतों के संबंध में सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल व पुलिस कर्मचारियों द्वारा मौके पर जाकर समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। आयोजित थाना दिवस में जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि थाना समाधान दिवस पर कोई भी कर्मचारी बिना अनुमति के अनुपस्थित न रहे। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुये कहा कि जनसुवाई के दौरान आईं समस्त शिकायतों में सम्बन्धित क्षेत्र के राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर दोनों पक्षों को बुलाकर समस्या का समाधान कराया जाये, किसी भी दशा में कोई भी शिकायत अधिक समय तक लम्बित न रहे।और जिलाधिकारी द्वारा थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुये कहा कि आईजीआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाये।
थाना समाधान दिवस के दौरान उप जिलाधिकारी बीसलपुर, संबंधित थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: मेला देखने जा रहे 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…

8 hours ago

धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी, उमड़े श्रद्धालु

​बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…

8 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…

8 hours ago

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

18 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

1 day ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

1 day ago