Advertisement

home

जल्द मुआवजा मिलने के आश्वाशन पर लोगो का आक्रोश हुआ शांत।


बरखेड़ा।राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा की जा रही नाले की खुदाई के दौरान गुरुवार को एटलस कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा जे सी बी से कस्बे में स्थित क़ादरी मस्जिद की दीवार ढह गई। दीवार गिरने से लिंटर और उस पर बने मीनार क्षतिग्रस्त हो गए मस्जिद की दीवार ढहने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश है जिसके बाद कंपनी के जूनियर प्रोजेक्ट मैनेजर से पुलिस की मौजूदगी में शुक्रवार को 3 बजे से मस्जिद का कार्य करने की सहमति पर लोग शांत हुए थे।वहीं शुक्रवार को किसी कारण वस कंपनी कार्य नहीं शुरू करा पायी वहीं शुक्रवार को जुमे की नमाज़ पढ़ने गए लोग हादसे का शिकार होने से बचे क्योंकि क्षतिग्रस्त लिंटर के कॉलम के नीचे दस बारह वल्ली खड़ी की थी जिनमें से एक बल्ली टूटकर गिर गयी और एक निकल गयी इसके बाद अंदर बैठे सभी लोगों ने जुमे की नमाज़ पीछे के लिन्टर के उपर् तपती धूप में पढ़ी जुमे के बाद मस्जिद के निर्माण को लेकर लोगों में आक्रोश फैल रहा था तभी कस्बे के पूर्व चेयरमैन हाजी जमील अहमद ने लोगोँ को समझा बुझाकर शांत किया इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अकील अंसारी ने एस डी एम बीसलपुर को फोन पर सूचना दी और शाम को एस डी एम बरखेड़ा पहुंचे और लोगों से वार्ता की एवं एन एच आई के अधिकारियों से बात की कि इस मामले को सुलझाने और बात करने के बाद एन एच आई के अधिकारियों ने शनिवार को 11 बजे बरखेड़ा आकर बात करने की बात कही जिस पर लोगों को शांत किया और शनिवार को लगभग 1 बजे एन एच आई के पर्सनल एसिस्टेंट वसीउल्ला खां और नईम एवं एटलस कंस्ट्रक्शन कंपनी के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश कुमार एवं जूनियर प्रोजेक्ट मैनेजर दीवान सिंह बरखेड़ा पहुंचे वहीं लगभग तीन घंटे तक अधिकारियों और कमेटी के सदस्यों के साथ चली वार्ता में निर्णय हुआ कि मस्जिद के आगे की दुकानें जो कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण कार्य दाई संस्था द्वारा तोड़ी गयी दुकानों का मुआवजा की स्वीकृत धनराशि लगभग एक सप्ताह में मस्जिद के खाते में भेजने का आश्वसान दिया।वहीं जो कंपनी द्वारा अधिक्रत् जमीन को छोड़कर जो मस्जिद का नुकसान हुआ है उसका एटलस कंपनी के द्वारा एक सप्ताह के अंदर मुल्यांकन करने की जिम्मेदारी एटलस कंपनी ने लिखित रूप में दी।इससे मस्जिद का कार्य शुरू हो जायेगा जिससे नमाज़ियों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।बैठक में एन एच आई के पर्सनल असिस्टेंट वसीम उल्ला खान एवं नईम एटलस कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोडक्ट सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश कुमार,पूर्व चेयरमैन हाजी जमील अहमद,जूनियर प्रोजेक्ट मैनेजर दीवान सिंह,कानून गो मोहम्मद असलम खान,ज़िला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अकील अंसारी,हल्का लेखपाल विकास कुमार वर्मा,कोटेदार सेक्रेटरी मस्जिद वली अहमद ,मुन्ने बख्श,अजय मिश्रा,नफीस अहमद, मो इलियास, हाजी मो आमिर, अयूब अंसारी, मो अलीम, यशपाल सिह ,साकिर ,मो यासीन,सहित कस्बे के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: मेला देखने जा रहे 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…

8 hours ago

धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी, उमड़े श्रद्धालु

​बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…

8 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…

8 hours ago

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

18 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

1 day ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

1 day ago