हैवानियत का मामला हाफिजगंज थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक वृद्धा अपने घर में अकेली रहती थी। उसके पति और बेटे की मौत हो चुकी है। पड़ोस में महिला के भाई-भाभी रहते हैं। उन्हीं के साथ उसकी बहू रहती है। वृद्धा की बहू के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे वह किसी काम से घर गई थी। घर का दरवाजा बंद था। उसने दरवाजा खोला तो दंग रह गई। मोहल्ले का युवक वृद्ध सास से दुष्कर्म कर रहा था।
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा
वृद्धा की बहू ने शोर मचाया तो आरोपी युवक कमरे में रखी चादर बांधकर फरार हो गया। उसका लोअर और चप्पलें कमरे में छूट गईं। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस बीच पीड़ित वृद्धा की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। उधर, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपी युवक अत्यधिक शराब का सेवन करता है। वृद्धा के शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराने के लिए लिखा गया है। आरोपी हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। घर में घुसने की पुष्टि हुई है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…
बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…
बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…
बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…