Advertisement

home

घर में घुसकर वृद्धा से दुष्कर्म किया। आरोपी गिरफ्तार

 

बरेली।85 साल की वृद्धा से हैवानियत का मामला सामने आया है। 35 साल के युवक ने सोमवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर वृद्धा से दुष्कर्म किया। वारदात के एक घंटे बाद वृद्धा की मौत हो गई। मृतका की बहू ने आरोपी को देख लिया, जिससे वह मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नशे का आदी है।

हैवानियत का मामला हाफिजगंज थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक वृद्धा अपने घर में अकेली रहती थी। उसके पति और बेटे की मौत हो चुकी है। पड़ोस में महिला के भाई-भाभी रहते हैं। उन्हीं के साथ उसकी बहू रहती है। वृद्धा की बहू के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे वह किसी काम से घर गई थी। घर का दरवाजा बंद था। उसने दरवाजा खोला तो दंग रह गई। मोहल्ले का युवक वृद्ध सास से दुष्कर्म कर रहा था।

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा
वृद्धा की बहू ने शोर मचाया तो आरोपी युवक कमरे में रखी चादर बांधकर फरार हो गया। उसका लोअर और चप्पलें कमरे में छूट गईं। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस बीच पीड़ित वृद्धा की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। उधर, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपी युवक अत्यधिक शराब का सेवन करता है। वृद्धा के शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराने के लिए लिखा गया है। आरोपी हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। घर में घुसने की पुष्टि हुई है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

Express views

Recent Posts

कड़ी सुरक्षा में गांव पहुंचा मृत कैदी का शव, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

बरखेड़ा। पांच दिन पूर्व जेल में उपचार के दौरान मृत कैदी सर्वेश का शव मंगलवार…

2 days ago

ट्रेन से कटकर युवती की हुई दर्दनाक मौत

बरेली ।शनिवार देर रात फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में धनेटा फाटक के पास एक दर्दनाक…

3 days ago

झुमका तिराहे पर रोलर की टक्कर से पति की हुई मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

बरेली । नेशनल हाईवे पर झुमका तिहारी के पास रोड पर कार्य कर रहे रोलर…

5 days ago

प्रगति नगर में डकैती के दौरान गृहस्वामी की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लूट की वारदात ने…

5 days ago

पीलीभीत :सपा जिला उपाध्यक्ष पर बंधक बनाकर मजदूरी कराने का आरोप, हिंदू महासभा ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

पीलीभीत।अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मखदूम खां पर गंभीर आरोप…

7 days ago

पीलीभीत: सपा पदाधिकारियों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा

पीलीभीत। जनपद में समाजवादी पार्टी (सपा) ने जिला प्रशासन और पुलिस पर राजनीतिक दबाव में कार्य…

7 days ago