Advertisement

home

हर हर बम बम के नारों से गूंजे शिवालय

  • नगर के समाज सेवियों ने किया कावड़ियों का स्वागत।

बरखेड़ा (पीलीभीत) आज नगर बोल बम हर हर महादेव के नारों से गूंज उठा ।कल धूमधाम से रवाना किये कावड़ियों का जत्था आज कछला से गंगाजल लेकर जब बापस नगर मे पहुचा तो वहाँ पर पहले से ही नगर के समाजसेवी अमित गंगवार स्वागत के लिए मौजूद थे जिन्होंने नगर के सभ्रान्त लोगो के साथ कावड़ियों पर लिफ्ट मशीन से फूलों की वर्षा की वही कावड़ियों व लोगो ने एक दूसरे पर फूल और गुलाल डाल कर स्वागत किया जिसके बाद कावड़ियों का जत्था नगर के वलॉक चौराहे स्टेशन रोड से होता हुआ नगर के प्रसिद्ध सिद्ध बाबा स्थान पर जाकर सम्पन्न हुआ जहाँ महंत प्रवेश जोशी ने सभी कावड़ियों का गंगाजल एक जगह एकत्र कर बिधि विधान से पूजा अर्चना कर शिव मंदिर मे जल अभिषेक किया।वही दूसरी ओर नगर के नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम विहारी भोजवाल द्वारा कावड़ियों का स्वागत किया गया जिसमे नगर पंचायत अध्यक्ष की पत्नी ममता भोजवाल द्वारा कावड़ियों का फूलो से स्वागत करने के साथ ही सूक्ष्म जलपान की भी व्यबस्था की गई जिसके बाद डीजे की धुन पर कावड़ियों के साथ जनता इंटर कालेज मे शिव मंदिर पर जल अभिषेक किया।इस मौके पर गुड्डू मिश्रा,अमित कुशवाहा,माधव सोनी,बाबा दीपानंद,प्रेमपाल भारती,प्रिंस भारद्वाज,उत्तम अग्रवाल,अभिषेक गंगवार, सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

8 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

9 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

18 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

22 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

22 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

22 hours ago