Advertisement

home

नदी मे बहता हुआ मिला अज्ञात युवक का शव ,पुलिस ने शव को पीएम को भेजा और जांच में जुटी

                            प्रतीक चित्र

बरेली। भाखड़ा नदी मे पुरुष का शव बहता देख ग्रामीणों के होश उड़ गए ,ग्रामीणों ने शव के नदी मे बहने की सूचना डायल 112 और थाना पुलिस को दी ।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और डायल 112 ने नदी मे बहते शव को बाहर निकाला निकाला ,पानी मे पड़े होने के चलते शव काफी फूल गया जिससे मौके पर पुरुष की शिनाख्त नहीं हो पाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के भेज दिया और शव की शिनाख्त करने में जुट गई है।

थाना मीरगंज के गांव मुगलपुर उर्फ जटपुरा मे मंगलवार को ग्यारह बजे के आसपास ग्रामीण भाखड़ा नदी के पास से गुजर रहे थे तभी ग्रामीणों को नदी के किनारे पर एक पुरुष का शव दिखाई दिया जिसके बाद ग्रामीणों के होश उड़ गए ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो शव पानी मे पड़े होने के चलते काफी फूल गया था। जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई ग्रामीणों ने शव की सूचना डायल 112 और पुलिस को दी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला देखकर पुरुष की उम्र लगभग 45 वर्ष के आसपास की लग रही थी ,शव पानी में पेड़ होने के चलते काफी फूल गया था जिससे पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर पाई ,शव को देख ऐसा लग रहा था जैसे कि वो कई दिनों से पानी मे पड़ा हुआ हो और कही दूर से बहता हुआ यहां तक आ गया हो ,घटना की सूचना पर फील्ड यूनिट की टीम पर मौके पर पहुंची और वहा से साक्ष्य इकट्ठा किए ,पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर उसको पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और उसकी शिनाख्त में जुट गई है

प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि गांव मुगलपुर मे भाखड़ा नदी मे एक पुरुष का शव पानी मे पड़ा होने की सूचना मिली ,सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला पानी मे डूबने के चलते चेहरा खराब होने से पुरुष की पहचान नहीं हो पाई है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी पहंचान करने का प्रयास कर रही है।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

8 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

9 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

18 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

22 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

22 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

22 hours ago