Advertisement

home

मिनी ट्रक से टकराई कार,तीन की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 10:40 बजे भीषण हादसे में बेकाबू मिनी ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। इन्हीं में से एक के जन्मदिन की पार्टी मनाकर सभी अपने घर कस्बा शाही लौट रहे थे। हादसे में कार में सवार चौथा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कस्बा शाही के मोहल्ला हसनपुर निवासी ताजीम (22), नेहरू नगर के कामरान (23) और वलीनगर के सोनू (22) व जुनैद (22) मंगलवार को कार से बरेली आए थे। नैनीताल रोड स्थित एक होटल में कामरान की जन्मदिन की पार्टी मनाने के बाद सब घर लौट रहे थे। रास्ते में रात 10.40 बजे सीबीगंज-मथुरापुर के बीच हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फोरलेन हाईवे पर एक कट से मुड़ते वक्त विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम मिनी ट्रक से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए। ताजीम, कामरान और सोनू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जुनैद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में जान गंवाने वाले तीनों दोस्त प्रतिष्ठित परिवारों के बेटे थे। पठान परिवारों के हमउम्र युवक आपस में दूर के रिश्तेदार और गहरे दोस्त थे। कामरान का मंगलवार को जन्मदिन था। वह बिल्डिंग मैटेरियल का काम करने वाले मिराज अली का इकलौता बेटा था। दिन में कामरान परिवार के साथ व्यस्त रहा। शाम को दोस्तों के साथ चला गया। रात में हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Express views

Recent Posts

उज्जैन की शाही मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, मौलाना शहाबुद्दीन ने जताई कड़ी आपत्ति

बरेली: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद को ढहाए जाने को लेकर…

3 hours ago

राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारीयों ने दो ट्रकों में पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ीं, कार्रवाई की मांग

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने पशुओं से भरी दो कैंटर गाड़ी…

3 hours ago

बारिश का कहर: जर्जर मकान ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत, जलभराव में डूबी कार

बरेली। मीरगंज क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया…

3 hours ago

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

1 day ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

2 days ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

3 days ago