Advertisement

home

DM ने लोड के अनुरुप ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाये जाने के दिये निर्देश

बरेली । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ विद्युत आपूर्ति के सुचारू रुप से संचालन के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में विद्युत कटौती रोकने, ओवरलोडिंग पर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने, अवैध कनेक्शन एवं लंबित भूमि के प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में कार्रवाई किए जाने इत्यादि के संबंध में निर्देश दिए गए।
▶️ जनपद से विद्युत आपूर्ति की शिकायतें अधिक आ रही है, जिसका संज्ञान शासन स्तर से भी लगातार लिया जा रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुये अतिशीघ्र सुधार करने के निर्देश दिये।
▶️जनपद के जिन क्षेत्रों के ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोडिंग की वजह से ज्यादा फाल्ट हो रहे हैं उन स्थान पर ज्यादा क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जाएं, जिससे आमजन को असुविधा ना हो। विद्युत तारों के ऊपर पेड़ की टहनियां गुजर रही हैं तो उन्हें अतिशीघ्र कटवाया जाये, जिससे कोई दुर्घटना ना हो।
▶️विद्युत व्यवस्था पर बढ़ते लोड के दृष्टिगत अभियान चलाकर अवैध रूप से चल रहे विद्युत कनेक्शन चेक करने के उपरांत सम्बंधित दोषी के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाये।
▶️जिलाधिकारी ने समस्त सब डिविजनल ऑफिसर/अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि लंबित भूमि के प्रकरणों के निस्तारण के जो भी मामले हैं उन्हें ग्रुप पर डाला जाये, जिससे सम्बंधित को जानकारी मिले और तद्ानुरूप भूमि का चिन्हांकन किया जा सकें।
▶️ यदि किसी लाइनमैन की विद्युत सही करते समय मृत्यु हो जाती है तो उसकी जानकारी अवश्य दी जाये। यदि कोई भी कार्मिक विद्युत सम्बन्धी कार्य में लापरवाही करता है तो सम्बंधित के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाये।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

8 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

9 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

18 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

22 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

22 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

22 hours ago