बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के गांव अर्सियाबोझ में देवी स्थल पर दबंगो का कब्जा।वही अवैध कब्जा को लेकर गाव के ग्रामीणो मे आक्रोश पनप रहा है।गांव के दर्जनो ग्रामीणो ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर अवैध कब्जा मुक्त करने की थाना पुलिस से गुहार लगाई है। शिकायती पत्र मे बताया गया है कि गांव में कई वर्षो पुराना देवी स्थान है। जहाँ पर हर साल गांव के सभी लोग मिलकर पूजा पाठ कराते आ रहे है।तथा उस स्थान पर गांव के ही दबंग वेद प्रकाश, जमुना प्रसाद पुत्रगण ढांकन लाल ने टीन सेट डालकर कब्जा कर लिया है।गांव के दो दर्जन लोगों ने उस जगह को कब्जा से मुक्त करने की गुहार लगाई है।शिकायती पत्र देने वालो मे वर्तमान ग्राम प्रधान गयादीन,छत्रपाल,गुरुदयाल,शिवकुमार, रामखिलौना, दोदलाल,ख्योराज,ऋषिपाल सिंह, ठाकुर दास, श्याम लाल, ओमप्रकाश, रामवीर,वीरेंद्र कुमार, चिंतामन,मोहनलाल, सोमप्रकाश,महेश कुमार आदि लोग शामिल रहे।
बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…
बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…