Advertisement

home

पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया लूट का खुलासा, 4 गिरफ्तार

बरेली। पुलिस खुलासे करने में सबसे तेज काम कर रही है लगातार अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए लगातार प्रयासरत है यही कारण है की बरेली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही लूट का खुलासा कर दिया और लूट किया समान नगदी भी बरामद कर ली देखे बरेली पुलिस की सुपर फास्ट कार्यवाही ।

बरेली पुलिस सुपर फास्ट काम कर रही है, और लूट की घटना के महज 24 घंटे भी नही होने दिए 5 लुटेरों को गिरफ्तार कर लूट का सामान भी बरामद कर लिया।वही जब मामले की जांच की तो चौकाने वाला खुलासा हुआ है, इसमें एक लुटेरा ऐसा भी निकला जिसने अपने पिता के इलाज के लिए लूट की घटना को अंजाम दिया और अब सलाखों के पीछे पहुंच गया। दरअसल मामला बरेली के थाना क्षेत्र बहेड़ी का है जहा दिनाक़ 29 जुलाई की रात 11 से 12 बजे के बीच पांच बदमाश शिवम उर्फ शिवा पुत्र रामचंद्र, रोहित पुत्र राजाराम, सजल सक्सेना पुत्र प्रवीन कुमार, चंदन कुमार और राहुल ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। कारोबारी रितेश शर्मा की किच्छा में होल सेल की दुकान है। किच्छा से बहेड़ी आते वक्त बदमाशों ने मुखबिर की सूचना पर अपनी बाइक रितेश गुप्ता की स्कूटी के पीछे लगा दी। टोल पर कारोबारी की स्कूटी धीमी हुई तो बदमाशों ने अपनी बाइक उनकी स्कूटी के आगे लगा दी। रितेश से नकदी, स्कूटी, सोने की चेन और कुछ सिक्के छीनकर फरार हो गए। 7800-7800 रुपये आपस में बांट लिए। साथ ही सिक्क थे, उनमें से 3300-3300 रुपये के हिसाब से बांटे।

वही इस मामले के एक आरोपी शिवम है जिसने ने पुलिस को बताया कि उसे अपने पिता के इलाज के लिए रुपये की जरूरत थी। लोगों से उधार लेने पर कर्जा भी हो गया और उसे करीब 60 हजार रुपये चाहिए थे। यह बात उसने अपने दोस्त राहुल को बताई। राहुल ने ही शिवम को लूट करने की सलाह दी। बताया कि रितेश की होलसेल की दुकान है वह रोजाना किच्छा से बहेड़ी आते हैं और रुपये स्कूटी की डिग्गी में रखते हैं। राहुल की बात सुनकर शिवम ने लूट करने की ठान ली और अपने दोस्तों रोहित, सजल, चंदन को बताई। चारों लूट करने के लिए तैयार हो गए। वारदात में पांचवां आरोपी राहुल को मुखिबर बनाया गया। 29 जुलाई की रात वारदात को अंजाम देने के लिए राहुल को पहले ही रितेश की दुकान पर भेज दिया और जब वहां से रितेश स्कूटी से निकला तो मुखबिर ने चारों को बता दिया। चारों ने टोल के पास रितेश की स्कूटी के आगे अपनी बाइक लगा दी। रितेश से करीब 45 हजार रुपये, कुछ सिक्के, सोने की चेन और स्कूटी छीनकर फरार हो गए। पांचों बदमाश शिवम उर्फ शिवा पुत्र रामचंद्र निवासी मोहल्ला शेखुपुरा, रोहित पुत्र राजाराम निवासी पुरानी गल्ला मंडी थाना किच्छा, सजल सक्सेना उर्फ ऋषभ पुत्र प्रवीन कुमार निवासी लोधीपुरी थाना बहेड़ी, चंदन पुत्र राकेश कुमार निवासी लोधीपुर थाना बहेड़ी, राहुल कुमार पुत्र संजय कुमार नई सुनहरी थाना किच्छा के रहने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि चंदन दो साल पहले पंजाब के तरनतारण में अपने साथी के संग मिलकर हत्या भी कर चुका है, जिसमें पांच महीने तक फरीदकोट जेल में बंद था। साथ ही लूट में शामिल सजल सक्सेना मर्चेंट नेवी में तैनात रह चुका है। पुलिस ने बदमाशों के पास से 31340 रुपये, 13214 रुपये के सिक्के, 5 पांच मोबाइल, स्कूटी और दो बाइकों को बरामद किया है।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

23 hours ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

2 days ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

3 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

3 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

3 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

3 days ago