पीलीभीत।हिन्दू महासभा ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर पीलीभीत नगर क्षेत्र के अन्दर चूने वाली गली में स्थित मांसाहारी होटलों को अस्थायी रूप से बंद करने की मांग की है।
दिए गए ज्ञापन में हिन्दू महासभा ने कहा कि सावन के महीने में चूने वाली गली से होकर सब्ज़ी मंडी लोग सब्ज़ी लेने जाते हैं जहां पर अतिक्रमण और मांसाहारी होटलों की वजह से लोगों को खासी समस्या का सामना करना पड़ता है। मांसाहारी होटलों के मांस पकाते हुए बर्तन सीधा सड़क की तरफ़ रखे रहते हैं जिससे लोगों को मास की दुर्गंध और छींटों से रूबरू होना पड़ता है अतः होटलों में रखे बर्तनों को अंदर की तरफ़ रखवाया जाये जिससे कि मांस की महक से व बर्तनों से निकलने वाले छीटों से किसी को कोई भी दिक़्क़त न हो।वहीं इन होटलों को अस्थाई रूप से सावन माह में बंद रखा जाये।
और अतिक्रमण कर रहे हैं लोगों के ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कारवाही हो भी हो कई बार अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया गया लेकिन कोई प्रभाव नही हुआ, इसलिए अब सीधा क़ानूनी कारवाई करना आवश्यक है। ताकि चूने वाली गली से होकर गुजरने वाले राहगीरों को कोई परेशानी न हो।
ज्ञापन सौंपने वालों में युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा,नगरअध्यक्ष सुनील कश्यप, नगर उपाध्यक्ष दीपक राजपूत, नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार,नगरमंत्री अमित कुमार, सनी कश्यप, प्रमोद कश्यप,आयुष सक्सेना, अंकित सक्सेना, प्रमोद आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।
बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…
बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…