Advertisement

home

संगठन द्वारा उठाए गए मुद्दों पर प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई सराहनीय : पंकज शर्मा

  • गुरुवार को हिन्दू महासभा की बीसलपुर इकाई का किया जायेगा गठन

पीलीभीत। मंगलवार शाम को हिन्दू महासभा के संगठन विस्तार के लिए उर्मिल बारात घर पर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में नए लोगों को संगठन की सदस्यता प्रदान की गई एवं संगठन के विधि प्रकोष्ठ का गठन किया गया।

बैठक में जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि कुछ समय पूर्व संगठन द्वारा गौशालाओं की समस्याओं को लेकर निरीक्षण के पश्चात जिला अधिकारी को गौशालाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए ज्ञापन दिया था जिसके पश्चात जिला अधिकारी निरंतर गौ शालाओ का औचक निरीक्षण करने जा रहे हैं। जिससे गौशालाओ की व्यवस्था और गौवंश की देख रेख अब अच्छे से हो रही है वहीं जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि जहां कोई दिक्कत सामने आएगी तत्काल प्रभाव से अधिकारियो को अवगत कराते रहेगे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने अभी तक संगठन द्वारा उठाए गए मुद्दों पर तत्काल प्रभाव से उचित कार्रवाई की है जिसके लिए जिला प्रशासन की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। वहीं जिला महामंत्री मयंक जायसवाल ने बताया कि गुरुवार को बीसलपुर में भी संगठन का विस्तार होने जा रहा है गुरुवार को बीसलपुर के नगर अध्यक्ष की घोषणा वहां बैठक में की जायेगी। इस दौरान संजय बरूआ, निरजन गंगवार, विक्रांत कुमार, विकास रस्तोगी, मनोज कश्यप, वृजपाल शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, विकास कश्यप, विजय सिह, सतीश लोधी, राजीव वाथम, नन्हे लाल को संगठन की कार्यकारिणी मे शामिल किया गया। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, युवा जिला महामंत्री आयुष सक्सेना, नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप, नगर महामंत्री प्रमोद कश्यप, कृष्णा साहनी, सनी कश्यप, लवी सिंह, अमित कुमार, हनी कश्यप, अमन संजोग, राजेंद्र वर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

10 hours ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

1 day ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

3 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

3 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

3 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

3 days ago