Advertisement

home

मुठभेड़ के दौरान कुख्यात लुटेरे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बरेली। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक कुख्यात लुटेरे को गिरफ्तार किया है वही उसके पास से लूटा गया समान और नगदी भी बरामद की है। वही उसका एक साथी मौके से भागने में सफल रहा जिसकी तलाश जारी है।

बरेली पुलिस ने आज सुबह तड़के मुखबिर की सूचना पर घेरा बंदी कर मुठभेड़ के दौरान एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया, वही उसके पैर में गोली लगने के कारण उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल आज सुबह तड़के मुखबिर के द्वारा थाना बारादरी पुलिस को सूचना दी गई थी की दिनांक 07-06-2024 को अज्ञात बाइक सवार के द्वारा चाकू दिखाकर उससे मोबाइल, लैपटॉप, एटीएम कार्ड और 10 हजार रुपए लूट लिए गए है, जिसके बाद पुलिस ने 03 अज्ञात लुटेरे बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी, जिसके बाद आज सुबह पुलिस को सूचना मिली की उक्त लुटेरा आज बरेली दोहरा रोड से आरोपी बाहर भागने की फिराक में है पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर चेकिंग सुरू कर दी, इसी बीच आरोपी अंकित उर्फ कल्लू धानुक अपने एक साथ रवि के साथ वहां पहुंचा तो पुलिस को देख भागने का प्रयास किया पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो पुलिस पर फायरिंग कर दी जवाबी कार्यवाही में लुटेरे के पैर में गोली लगी जिसके बाद उसके बाद उसको पुलिस ने धर दबोचा, जब आरोपी की जांच की तो आरोपी अंकित उर्फ कल्लू धानुक के पास 10 हजार रुपए और लूटा हुआ सैमसंग का मोबाइल बरामद हुआ इसी के साथ आरोपी अंकित उर्फ कल्लू धानुक के पास अवैध तमंचा जिंदा कारतूस और चले हुए कारतूस के खोखे भी बरामद हुए है। पुलिस आरोपी की अपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है वही आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वही उसका दूसरा साथी रवि पुत्र सोहन लाल मौके से भागने में कामयाब रहा जिसकी तलाश जारी है।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

18 hours ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

21 hours ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

22 hours ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

1 day ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

1 day ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

1 day ago