Advertisement

home

हिन्दू महासभा की बीसलपुर नगर इकाई का हुआ गठन


बीसलपुर। गुरुवार शाम को अखिल भारत हिंदू महासभा की नगर इकाई की घोषणा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक नगर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र राठौर के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर इस महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष पं. पंकज शर्मा ने कहा कि अखिल भारत हिंदू महासभा का संपूर्ण जिले के विभिन्न नगरों में गठन कर लोगों को जोड़ा जाएगा जिससे पूर्व की भांति आगे भी लोगों की टीम बनाकर जनपद भर में लोगों की तमाम समस्याओं के प्रति कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब सभी लोग अधिक से अधिक लोगों को संगठन के प्रति जागरूक कर संगठन में जोड़कर हिंदू महासभा को और अधिक मजबूत बनाएं।

इस अवसर पर इस बैठक में महासभा की नगर टीम की कुछ घोषणा की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से सुनील अवस्थी को नगर अध्यक्ष, महंत अवनीश रतन को नगर महामंत्री, नरेश चंद्र शर्मा कातिब को नगर संरक्षक एवं प्रयास मिश्रा, सुमित कुमार गंगवार, अवधेश मिश्रा, नितिन यादव को नगर उपाध्यक्ष, पंकज गुप्ता को नगर मीडिया प्रभारी, हरीश शर्मा को नगर कोषाध्यक्ष एवं शुभम राज सागर, उमेश वर्मा, विपिन मिश्रा को नगर मंत्री नियुक्त किया गया। इस अवसर पर वहां उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल माला एवं पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
साथ ही इस महत्वपूर्ण बैठक में गौरक्षा एवं स्वतंत्रता दिवस पर जिले में निकलने वाली तिंरगा यात्रा समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की गई। जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा ने कहा कि अतिशीघ्र संगठन का विस्तार करके और नए पदाधिकारियों की घोषणा भी की जायेगी। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र राठौर, जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला महामंत्री मयंक जायसवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार कश्यप, नगर अध्यक्ष पीलीभीत सुनील कश्यप आदि सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

18 hours ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

21 hours ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

22 hours ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

1 day ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

1 day ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

1 day ago