Advertisement

home

9 मह‍िलाओं की हत्‍या करने वाला आरोपी साइको क‍िलर ग‍िरफ्तार

  • बीते डेढ़ साल मे हुई थी 9 मह‍िलाओं की हत्‍या 
  • मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जारी किया था स्कैच।

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा
बरेली। बीते 14 महीने के दौरान 9 महिलाओं की हत्या करने वाले सीरियल किलर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को बीते कई महीने से आरोपी की तलाश थी और इसके लिए 3 आरोपियों का स्केच भी जारी किया गया था। एसएसपी अनुराग आर्य ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी नवाबगंज थाना क्षेत्र का निवासी है।

एसपी साउथ मानुष पारीक के अनुसार आरोपी साइको किलर नवाबगंज के गांव बाकरगंज सानुआ का रहने वाला कुलदीप कुमार है। आरोपी की दो बहनें भी हैं। नवाबगंज से शाही शीशगढ़ क्षेत्र में जाकर महिलाओं को टारगेट करता था। इसके बाद गला दबाकर उनकी हत्या करता था। आरोपी की उम्र करीब 30 साल है। सभी घटनाएं उसने शाही शीशगढ़ क्षेत्र में की। पुलिस ने साइको किलर को गिरफ्तार करने के बाद घटनास्थल पर ले जाकर उससे पूछताछ की। सभी महिलाओं की हत्या के बारे में डिटेल में जानकारी की।

सौतेली मां के व्यवहार से साइको बन गया था कुलदीप

नवाबगंज के रहने वाले कुलदीप ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका परिवार खेती-बाड़ी करता है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। जब वह छोटा था तो उसकी मां की मौत हो गई। वह सौतेली मां के व्यवहार से बहुत दुखी था। सौतेली मां उसका उत्पीड़न करती थी। उसे खाना नहीं देती थी। बात-बात में झगड़ा कर उसका गला दबाने की कोशिश करती थी। इस वजह से उसे सनक सवार हो गई। महिलाओं को लेकर उसमें हिंसा और गुस्सा बढ़ता गया। जिसकी वजह से वह साइको किलर बन गया।

इन पांच वजहों से निशाने पर आया साइको किलर

नवाबगंज के रहने वाले साइको किलर की रिश्तेदारी शाही शीशगढ़ के दो गांव में हैं।यहां उसकी बहन ब्याही है। साइको किलर ने एक बंगाली महिला के साथ शादी की थी। पूछताछ में महिला ने भी बताया कि वह झगड़ा करता था। उसका व्यवहार हिंसात्मक था। गला पकड़कर झगड़ा करने लगता था। साइको किलर ने जिन महिलाओं को निशाना बनाया। उनमें सभी अधेड़ उम्र की थी। इसके अलावा सभी की गला दबाकर हत्या की गई। हत्या से पहले आरोपी उनके साथ छेड़छाड़ करता था। सभी महिलाएं घटना के दौरान अकेली थी। वह महिलाओं से पहले काफी देर तक बातचीत करता था। इसके बाद मौका मिलते ही उनकी हत्या कर देता था।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

9 hours ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

1 day ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago