Advertisement

home

स्कॉर्पियो और ईको गाड़ी में हुई आमने-सामने टक्कर कई लोग हुए घायल।

बरेली।फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव रुकुमपुर के पास बने नेशनल हाईवे पुल के ढाल के पास स्कार्पियो व ईको में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिससे दोनों गाड़ियों में बैठे लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। और दोनों गाड़ियों को सड़क मार्ग से हटाकर यातायात शुरू कराया।

फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि आज शनिवार को सुबह लगभग 6 बजे रुकुमपुर गांव से बरेली जाने वाली रास्ते पर ईको गाड़ी नम्बर यूपी 25 सी एक्स 4101और दूसरी गाड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी में आपस में टक्कर हो गई। जिसमें एक गाड़ी ईको सीएनजी चालित थी। जिसमें सीएनजी लीकेज हो रही थी। मौके पर हमने फायर सर्विस की गाड़ी को बुला लिया। एक्सीडेंट के दौरान नेशनल हाईवे पर जाम लग गया था। हमने क्रेन मंगा कर दोनों गाड़ियों को राष्ट्रीय मार्ग से हटाकर यातायात शुरू कराया। और इस दौरान घायल हुए व्यक्तियों में ईको गाड़ी के चालक अमरपाल यादव पुत्र वीर सिंह यादव निवासी दीनपुर थाना शहज़ाद नगर जिला रामपुर एवं ईको गाड़ी में बैठे दो अन्य लोगों और दूसरी गाड़ी स्कॉर्पियो में बैठे ज्ञान सिंह व कुलदीप को इलाज हेतु एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया दिया गया है।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

8 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

9 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

18 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

22 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

22 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

22 hours ago