Advertisement

home

आईजीआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक ढंग से करें निस्तारण: DM

  • जिलाधिकारी द्वारा थानाध्यक्ष को निर्देश
  • जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की थाना समाधान दिवस पर जनसुनवाई।

पीलीभीत ।जिलाधिकारी  संजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अविनाश ने आज आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना सेहरामऊ उत्तरी में पहुंचकर जन शिकायतों की सुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी द्वारा फरियादियों की शिकायतों का संज्ञान लिया गया। इसके साथ ही साथ आपसी विवादों संबंधी शिकायतों के संबंध में सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल व पुलिस कर्मचारियों द्वारा मौके पर जाकर समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।

आयोजित थाना दिवस में जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि थाना समाधान दिवस पर कोई भी कर्मचारी बिना अनुमति के अनुपस्थित न रहे। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जनसुवाई के दौरान आईं समस्त शिकायतों में सम्बन्धित क्षेत्र के राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर दोनों पक्षों को बुलाकर समस्या का समाधान कराया जाये, किसी भी दशा में कोई भी शिकायत अधिक समय तक लम्बित न रहे।

जिलाधिकारी द्वारा थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुये कहा कि आईजीआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाये। थाना समाधान दिवस के दौरान उप जिलाधिकारी पूरनपुर, संबंधित थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

7 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

9 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

18 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

22 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

22 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

22 hours ago