बरेली । शंखा नदी में नहा रहा किशोर गहरे पानी में डूब गया। घर में मचा कोहराम। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाल। जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव सोहरा में छोटे भाई व अन्य लोगों के साथ शंखा नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मृत्यु हो गई। गांव सोहरा निवासी 16 वर्षीय हमजा पुत्र जहीर अहमद सोमवार को अपने छोटे भाई आलमीन व जो अन्य लोगों के साथ नहाने के लिए सोहरा सपरी के बीच शंखा नदी पुल पर के पास गए थे। इस दौरान हमजा व अन्य लोग नदी में नहाने चले गए। जबकि आलमीन फोटो खींचने एवं वीडियो बनाने की बात कहकर बाहर ही रूक गया। नहाने के दौरान हमजा नदी में गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। साथियों ने शोर मचाया और अपने साथी को बचाने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हुए। जैसे ही यह सूचना मृतक के घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। और रोने और बिलखने लगे। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सोहरा निवासी प्रमुख समाजसेवी इस्लाम हुसैन, इमरान अंसारी ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी धनंजय पांडे पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस ने गोताखोरों की मदद से हमजा के शव को नदी से बाहर निकाला।
फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि नदी में डूबने से सोहरा निवासी हमजा की मृत्यु हो गई है। मृतक के स्वजन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।
विमलेश कुमार@express views पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पीलीभीत के…
पीलीभीत (बरखेड़ा)। थाना क्षेत्र में लूट की जिस घटना से शनिवार को सनसनी फैल गई…
पीलीभीत-बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव खमरिया निवासी बाबू हुसैन पुत्र बुंदन मियां ने थाना पुलिस…
पीलीभीत। जनपद में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंम्भ।बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने ग्राम…
पीलीभीत(बरखेड़ा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरखेड़ा के गांव पतरासा कुंवरपुर 29 जून को होने वाले कार्यक्रम…
बरखेड़ा।क़स्बे के समाजसेवी सेठ मोहम्मद अनस ने 10 मोहर्रम के अवसर पर कर्बला रोड बरखेड़ा…