Advertisement

home

DM ने फाइल को ई-साइन करके कलेक्ट्रेट में ई ऑफिस प्रणाली का किया शुभारंभ

बरेली । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने जनपद में ई-ऑफिस प्रणाली (पेपर लेस ऑफिस) की शुरुआत की है।
▶️जिलाधिकारी के नेतृत्व में ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी के अंतर्गत आज 13 अगस्त को ई-ऑफिस प्रणाली का शुभारंभ किया गया।
▶️ई-ऑफिस उ.प्र.शासन का एक मिशन मोड प्रोजेक्ट है जो एन.आई.सी. के सॉफ्टवेर पर कार्य करता है | इस प्रणाली में पारंपरिक फाइलिंग प्रणाली की तुलना में अतिरिक्त लाभ हैं।
▶️ई-ऑफिस को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य कार्यालयों को पेपरलेस बनाते हुए शासकीय कार्यों को गति प्रदान करना है। ई-ऑफिस में किसी भी समय पत्रों एवं फ़ाइलो पर कार्य किया जा सकता है। साथ ही ई–ऑफिस प्रणाली पेपरलेस होने के कारण पर्यावरणनुकूल भी है और सभी प्रपत्रों के ऑनलाइन होने के कारण उनके गायब होने अथवा किसी अन्य प्रकार की त्रुटि होने की आशंका समाप्त हो जायेगी। सारे कागजात क्लाउड पर सुरक्षित रहते हैं। अधिकारी तथा कर्मचारी ई-फाइल पर डिजिटल रूप में हस्ताक्षर करते है।
▶️ई–ऑफिस प्रणाली में अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही को पारदर्शी तरीके से तय किया जा सकेगा। ई-ऑफिस में अगर कोई फाइल आती है तो उसका नोटिफिकेशन सम्बंधित को मिल जाता है। तय समय के अंतर्गत उस फाइल का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक किया जाता हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि आज एक फाइल को ई-साइन किया गया है। कलेक्ट्रेट में इसका शुभारंभ हो गया है। अब जल्द ही विकास भवन और पुलिस विभाग में ई-ऑफिस प्रणाली की शुरुआत की जाएगी।
▶️उम्मीद है कि ई-ऑफिस प्रणाली को एक महीने के अंदर सभी विभागों में लागू कर दिया जायेगा।
▶️इस प्रोजेक्ट को शुरू करने में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, नगर मजिस्ट्रेट, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी तथा राहुल गंगवार पेशकार अपर जिलाधिकारी का विशेष योगदान रहा |

Express views

Recent Posts

पशुपतिनाथ मंदिर में साधकों ने किया प्राणायाम

बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के तहत जनपद में योग की अलख जगाने के लिए लगातार…

22 mins ago

शिकायतों के निपटारे में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, एसडीएम ने लेखपाल हृदेश चंद्र को किया निलंबित

बरेली/आंवला। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और ढुलमुल रवैया अपनाने वाले सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ…

3 hours ago

योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ की धूम: रोहिलखंड आयुर्वेदिक कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह शुरू

बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रोहिलखंड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के स्वस्थवृत्त…

18 hours ago

सनसनी: खेत में मिला युवक का अधजला शव, पहचान मिटाने की खौफनाक साजिश।

मर्डर कर लाश को फूंकने की आशंका, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम बरेली सिरौली।थाना क्षेत्र…

20 hours ago

5 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए संग्रह अमीन

बरेली । एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को सदर तहसील की कैंटीन से एक संग्रह…

23 hours ago

IGRS शिकायतों के फर्जी निस्तारण पर बड़ी गाज, दो लेखपाल निलंबित

बरेली। मुख्यमंत्री संदर्भ और आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर आने वाली जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही…

24 hours ago