Advertisement

home

ब्लॉक प्रमुख ने ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों के साथ की बैठक

बरखेड़ा।आज मंगलवार को पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों की बैठक व्लाक सभागार में व्लाक प्रमुख रामदेवी गंगवार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सभी विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।उन्होंने अपने अपने विभागों के द्वारा कराए गए कार्य की वृस्तुत जानकारी दी।पिछली कार्ययोजना की सदस्य गणों द्वारा पुष्टि की गई।क्षेत्र पंचायत व मनरेगा द्वारा कराए गए कार्यो की समीक्षा की गई आवास एवं शौचालयो के बारे में पंचायत विभाग द्वारा बताया गया समूह के माध्यम से आत्मनिर्भर करने के लिये प्रेरित किया गया।बैठक सदस्य विधान परिषद प्रतिनिधि कमलेश गंगवार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि कोई भी कर्मचारी सम्मानित प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य की बात को गम्भीरता पूर्वक नही सुनता है तो उसके खिलाफ अगली बैठक में निन्दा प्रस्ताव लाकर कार्यवाही की जाएगी क्षेत्र के विकास कार्यो के सम्बंध एवं घर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की है बैठक में बड़ी संख्या में व्लाक क्षेत्र के प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।बैठक में खंड विकास अधिकारी श्रीमती मृदुला,एडीओ पंचायत नजरुल हसन,सहकारिता,कृषि,अवर अभियंता, एमआई,आरईएस,पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ हरिपाल,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ लोकेश गंगवार,पूर्ति विभाग, के कर्मचारियों के अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधान मैजूद रहे।

Express views

Recent Posts

ठाकुर महासभा के मंडल अध्यक्ष ने की श्री राम कथा में पहुंचने की अपील  

पीलीभीत। बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा कुंडा प्रतापगढ़ में की जा…

7 hours ago

गोकशी की तैयारी कर रहे आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, पांच आरोपी गिरफ्तार 

बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव लभारी के जंगल में गोकशी की तैयारी कर रहे…

7 hours ago

टुकटुक की टक्कर से बुजुर्ग घायल, चालक के खिलाफ तहरीर

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में 30 अक्टूबर को तेज रफ्तार टुकटुक की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर…

23 hours ago

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोपेड को मारी टक्कर, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोपेड को जोरदार टक्कर मारने क मामले…

23 hours ago

गांव की सुख-शांति के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन

बरखेड़ा । कस्बे में वर्षों से चली आ रही समृद्धि और सुरक्षा की प्राचीन परंपरा…

23 hours ago

युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप, नकदी व जेवर भी ले जाने की शिकायत

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तीन लोगों पर उसकी 24 वर्षीय पुत्रवधू…

23 hours ago